विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जियोफोन में हुआ ब्लास्ट, सैमसंग गैलेक्सी जे7 में लगी आग, जानें पूरा माजरा

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 23 Oct 2017 02:46 PM (IST)Updated: Mon, 23 Oct 2017 03:30 PM (IST)

जियोफोन और सैमसंग गैलेक्सी जे7 हैंडसेट में ब्लास्ट और आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं

जियोफोन में हुआ ब्लास्ट, सैमसंग गैलेक्सी जे7 में लगी आग, जानें पूरा माजरा
जियोफोन में हुआ ब्लास्ट, सैमसंग गैलेक्सी जे7 में लगी आग, जानें पूरा माजरा

नई दिल्ली (जेएनएन)। टेलिकॉम कंपनी रिलयांस जियो ने कुछ ही समय पहले 4जी फीचर फोन Jio Phone लॉन्च किया था। अब खबर है कि यह फोन चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया। वहीं, स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग इंडिया के गैलेक्सी जे7 हैंडसेट में दिल्ली से इंदौर जा रही जेट एयरवेज फ्लाइट के दौरान आग लग गई। हालांकि, फ्लाइट क्रू ने पूरी स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।

जियो फोन में हुआ ब्लास्ट:

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना कश्मीर में हुई है। इस बात को लेकर एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया था जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया है। ट्विटर पर जो तस्वीर जारी की गई थी इसमें फोन का पिछला हिस्सा बुरी तरह से पिघला हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, फोन को फ्रंट पैनल सुरक्षित है।

रिलायंस रिटेल के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा, “जियो फोन का अंतरराष्ट्रीय मानकों पर डिजाइन व निर्माण किया गया है। हर फोन की क्वालिटी के पैमाने पर जांच होती है। इस घटना की जानकारी हमें मिली है। शुरुआती जांच से तो यही पता चलता है कि ऐसा जानबूझ कर किया गया है। फोन को जानबूझ कर नुकसान पहुंचाया गया है। यह घटना और इसकी टाइमिंग यही इशारा करती है कि कोई ब्रैंड की छवि को खराब करना चाहता है। हम और जांच करने के बाद उचित कार्रवाई करेंगे।”

सैमसंग गैलेक्सी जे7 में भी हुआ ब्लास्ट:

मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली की निवासी अर्पिता धाल जेट एयरवेज से सफर कर रही थी। उनका फोन सीट के नीचे रखे बैग में था। फ्लाइट के उड़ने के 15 मिनट बाद अर्पिता के बैग से धुंआ निकलने लगा। इस घटना का पता लगते ही क्रू ने बैग पर पानी डाल दिया जिससे विस्फोट न हो। इससे स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। इससे पहले कंपनी के गैलेक्सी नोट 7 में ब्लास्ट हुआ था। इस घटना के बाद सैमसंग ने इस फोन को बाजार से वापस ले लिया था।

यह भी पढ़ें:

Nokia 2 ऑनलाइन 6500 रु में हुआ लिस्ट, Essential फोन की कीमत में हुई 13000 रु की गिरावट

शाओमी, एचटीसी और वनप्लस जल्द बाजार में लॉन्च करेंगे ये स्मार्टफोन्स, जानें फीचर्स

स्मार्टफोन के लिए खरीदना है मजबूत मोबाइल कवर, ये हैं 299 रुपये से कम में उपलब्ध ऑप्शन्स

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।