विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेस्टिवल शॉपिंग: कैमरा, स्मार्टफोन से लेकर होम गैजेट्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 16 Oct 2017 11:16 AM (IST)Updated: Mon, 16 Oct 2017 11:30 AM (IST)

स्मार्टफोन्स को कम कीमत में खरीदने का यह सबसे अच्छा मौका है। कंपनियां फेस्टिव सेल के दौरान कई ऑफर्स उपलब्ध करा रही हैं

फेस्टिवल शॉपिंग: कैमरा, स्मार्टफोन से लेकर होम गैजेट्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
फेस्टिवल शॉपिंग: कैमरा, स्मार्टफोन से लेकर होम गैजेट्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

नई दिल्ली (जेएनएन)। फेस्टिव सीजन आते ही ई-कॉमर्स कंपनियां स्मार्टफोन्स समेत कई प्रोडक्टस पर डिस्काउंट उपलब्ध कराती हैं। सेल के तहत ग्राहकों को कम कीमत में प्रोडक्टस खरीदने का मौका मिलता है। आपको बता दें कि स्नैपडील अनबॉक्स दिवाली सेल, फ्लिपकार्ट दिवाली सेल और अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल के दौरान स्मार्टफोन्स समेत होम गैजेट्पस र भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। जानिए डिटेल्स:

स्नैपडील अनबॉक्स दिवाली सेल:

  • आपको बता दें कि इस सेल का आज आखिरी दिन है।
  • वीवो वी5 प्लस के 64 जीबी वैरिएंट को 7,191 रुपये के डिस्काउंट के बाद 19,799 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • मोटो एम को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • स्मार्टफोन्स के अलावा लैपटॉप, हार्ड डिस्क, टैबलेट और हेडफोन पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आपको बता दें कि WD 2 हार्ड डिस्क 34 फीसद का ऑफ दिया जा रहा है।
  • Kodak का 15000 एमएएच की बैटरी वाला पावरबैंक 2,999 रुपये के बजाय 949 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 2,000 रुपये से ज्यादा का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • Weston WEL-5100 स्मार्टफोन फुल एचडी एलईडी टीवी पर 7,010 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद इस टीवी को 27,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • सिटी बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 15 फीसद का कैशबैक मिलेगा।
  • एचएसबीसी के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा।

 फ्लिपकार्ट दिवाली सेल:

  • शाओमी रेडमी नोट 4 पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इसे 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • आईफोन 8 के 64 जीबी वैरिएंट को 64,000 रुपये के बजाय 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 4,001 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स को 1,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 15,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
  • Vu का एचडी रेडी एलईडी टीवी 1,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ 11,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। पुराना टीवी एक्सचेंज करने पर 8,000 रुपये का ऑफर भी उपलब्ध है।
  • Nikon D3400 DSLR कैमरा को 47,450 रुपये के बजाय 35,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर ग्राहक PhonePe से पेमेंट करते हैं तो 20 फीसद कैशबैक भी दिया जाएगा।
  • एचडीएफसी का क्रेडिट व डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 फीसद का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा।

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल:

  • सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को 4,100 रुपये के डिस्काउंट के साथ 29,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही 990 रुपये में वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन पर 1,500 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
  • Acer Aspire 3 लैपटॉप को 10,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 24,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 15,000 रुपये से भी ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
  • LG 255 L 3 Star रेफ्रिजरेटर पर 6,200 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद यह 20,990 रुपये मे उपलब्ध है। इस पर 7,000 रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
  • एसबीआई का क्रेडिट व डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 फीसद का अतिरक्त कैशबैक दिया जाएगा।
     

यह भी पढ़ें:

सैमसंग और वनप्लस के स्मार्टफोन्स की कीमतों में हुई 12500 रुपये तक की कटौती

8000 रुपये से कम में इस दिवाली करें नया फोन अपने नाम, देखें लिस्ट

ये है दुनिया के 4 सबसे पतले स्मार्टफोन्स की लिस्ट 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।