विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2017 में मोबाइल से पेमेंट करने में धोखाधड़ी के मामले बढ़ेंगे 65 फीसदी

By MMI TeamEdited By:
Published: Tue, 13 Dec 2016 01:16 PM (IST)Updated: Tue, 13 Dec 2016 01:30 PM (IST)

ई-वॉलेट और अन्य ऑनलाइन भुगतान माध्यमों से डिजिटल भुगतान में आई तेजी के साथ ही मोबाइल धोखाधड़ी के मामलों में भी तेज इजाफा हुआ है

News Article Hero Image

नई दिल्ली| ई-वॉलेट और अन्य ऑनलाइन भुगतान माध्यमों से डिजिटल भुगतान में आई तेजी के साथ ही मोबाइल धोखाधड़ी के मामलों में भी तेज इजाफा हुआ है| एक स्टडी में सोमवार को कहा गया कि अगले साल मोबाइल धोखाधड़ी के मामलों में 60-65 फीसदी तेजी आने की आशंका है| एसोचैम और रिसर्च फर्म ईवाई ने अपनी ज्वाइंट स्टडी ‘साइबर अपराध से निपटने के लिए सामरिक राष्ट्रीय उपाय’ में कहा, “मोबाइल धोखाधड़ी कंपनियों के लिए बड़ी चिंता का विषय है, क्योंकि 40-45 फीसदी भुगतान मोबाइल डिवाइस के माध्यम से किए जा रहे हैं और यह खतरा 60-65 फीसदी बढ़ने का अनुमान है|”

सबसे अधिक खतरा डेबिट-क्रेडिट कार्ड को:

क्रेडिट और डेबिट कार्ड धोखाधड़ी के मामले साइबर अपराध की लिस्ट में शीर्ष पर है और पिछले तीन सालों में इन मामलों में 6 गुना तेजी आई है|

इस अध्ययन में बताया गया, “ऑनलाइन बैंकिंग की शिकायतों से जुड़े 46 फीसदी मामले क्रेडिट/डेबिट कार्ड धोखाधड़ी को होते हैं| इसके बाद फेसबुक से जुड़े मामले हैं जिनकी संख्या 39 फीसदी है और ये मुख्यत: तस्वीरों से छेड़छाड़, साइबर पीछा और साइबर बदमाशी से जुड़े होते हैं|”