इस छोटे से पेन से चार्ज हो जाएगा आपका स्मार्टफोन, जानें इसके बारे में
एक ऐसा अनोखा पेन बनाया गया है, जो आपके फोन को आसानी से चार्ज कर सकता है
नई दिल्ली। आपने कई तरह के पेन देखे होंगे। लेकिन आज जिस पेन के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसके बारे में आपने शायद ही पहले कभी सुना हो। क्या आपने कभी ऐसा पेन देखा है, जो लिखने के साथ-साथ एक चार्जर का भी काम कर सकता है? आपको बता दें कि एक ऐसा अनोखा पेन बनाया गया है, जो आपके फोन को आसानी से चार्ज कर सकता है। ये पेन कनाडा की एक स्टार्टअप कंपनी ने बनाया है। तो चलिए आपको इस चार्जर के बारे में विस्तार से बता दें।
जानें इन अनोखे पेन के बारे में: इस पेन का नाम चार्जराइट है। इस पेन की कीमत 1,900 रुपये है। ये पेन चार्जर आपके फोन को 5 घंटों तक इस्तेमाल करने के लिए चार्ज कर सकता है। इस अनूठे चार्जर में 16जीबी का मेमोरी कार्ड दिया गया है। इस पेन की मदद से आप आसानी के साथ अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन भी साफ कर सकते हैं। यही नहीं, इसके टिप पर एक कैमरा भी लगाया गया है। इसके जरिए आप फोटो भी खींच सकते हैं और वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं।
विदेशों में लोकप्रिय हो रहा है चार्जराइट: ये पेन बाहर के देशों में काफी लोकप्रिय हो रहा है। आपको बता दें कि इस चार्जर पेन को आप अपने फोन के अलावा लैपटॉप से भी कनेक्ट कर सकते हैं। ये पेन लोगों के काफी काम आ सकता है। ये पेन भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।