विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्‍हाट्सएप के 1 बिलियन यूजर्स, 42 बिलियन मैसेजेस भेजे जाते हैं प्रतिदिन

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 02 Feb 2016 10:47 AM (IST)Updated: Tue, 02 Feb 2016 02:37 PM (IST)

गूगल के जीमेल व फेसबुक के व्‍हाट्सएप ने प्रति माह 1 बिलियन एक्‍टिव यूजर्स के अपने प्‍लेटफार्म पर आने की बात कही है।

News Article Hero Image

अब एक बिलियन लोग फेसबुक के मोबाइल मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सएप का उपयोग कर रहे हैं। इस प्लेटफार्म पर प्रतिदिन 42 बिलियन मैसेजेस का आयात व निर्यात हो रहा है। इसके अलावा गूगल की सर्विस जीमेल के प्रतिमाह एक्टिव यूजर्स के आंकड़े भी 1 बिलियन दर्ज किए गए हैं।

फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग ने कहा, ‘1 बिलियन लोग अब व्हाट्सएप का उपयोग कर रहे हैं। कुछ ही ऐसे सर्विसेज हैं जो एक बिलियन से अधिक लोगों को कनेक्ट करते हैं। यह उपलब्धि पूरी दुनिया को जोड़ने की ओर महत्वपूर्ण कदम है।’

व्हाट्सएप पर 1.6 बिलियन फोटोज व 250 मिलियन वीडियोज प्रतिदिन 53 भाषाओं में शेयर किए जाते हैं। जुकरबर्ग ने आगे बताया कि, ‘फेसबुक से जुड़ने के बाद व्हाट्सएप की कम्युनिटी दोगुनी हो गयी है। हमने कॉलिंग की सुविधा दी है। हमने सब्सक्रिप्शन फी हटाया और इसे पूरी तरह फ्री कर दिया।‘ अब हम पूरी दुनिया में और लोगों को जोड़ने जा रहे हैं और व्यापारों के साथ कम्युनिकेशन को आसान बनाने पर काम कर रहे हैं। यूक्रेन प्रवासी अमेरिका के जैन कोउम व ब्रायन एक्टन द्वारा 2009 में लांच व्हाट्सएप को 2014 में 19 डॉलर में फेसबुक ने खरीदा।

दोनों प्लेटफार्म ने करीब करीब एक साथ ही यह मुकाम हासिल किया है। जीमेल ने इस बात की घोषणा अल्फाबेट के चौथी तिमाही के अवसर पर किया था जबकि व्हाट्स एप ने बस कुछ घंटे पहले।

फेसबुक CEO मार्क जुकरबर्ग ने व्हाट्सएप के फाउंडर जैन कोउम व ब्रायन एक्टन की प्रशंसा की और कह कि आने वाले समय में और अधिक बढ़ने की योजना है।

13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आया आइबॉल कोबाल्ट 5.5F Youva, कीमत 8,999 रुपये

फेसबुक की फ्लैगशिप सर्विस व ग्रुप्स के पास भी एक बिलियन यूजर्स हैं। मैसेंजर भी इस आंकड़े के करीब है।

वहीं 2004 में लांच जीमेल को इस आंकड़े तक पहुंचने में लंबा वक्त लगा, गूगल के पास अभी भी अधिक प्रोडक्ट्स हैं जिसके एक बिलियन से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं। एंड्रायड, क्रोम, यूट्यूब, मैप्स, सर्च व गूगल प्ले सभी के पास एक बिलियन मासिक एक्टिव यूजर्स हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।