विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एप्पल iPhone X खरीदने के लिए पेज हुआ लाइव, 27 अक्टूबर से शुरु होगी प्री-बुकिंग

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 24 Oct 2017 11:52 AM (IST)Updated: Tue, 24 Oct 2017 02:30 PM (IST)

भारत में एप्पल iPhone X का इंतजार होगा खत्म, जानें कहां से कर पाएंगे प्री-ऑर्डर

एप्पल iPhone X खरीदने के लिए पेज हुआ लाइव, 27 अक्टूबर से शुरु होगी प्री-बुकिंग
एप्पल iPhone X खरीदने के लिए पेज हुआ लाइव, 27 अक्टूबर से शुरु होगी प्री-बुकिंग

नई दिल्ली (जेएनएन)। अमेरिका की दिग्गज कंपनी एप्पल ने 12 सितंबर को iPhone X लॉन्च किया था। भारत में इस फोन के लिए 27 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे जिसके बाद इसकी बिक्री 3 नवंबर से शुरू की जाएगी। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने iPhone X प्री-ऑर्डर का पेज भी लाइव कर दिया है। इस फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।

iPhone X की कीमत:

इस फोन के 64 जीबी वैरिएंट की कीमत करीब 89,000 रुपये हो सकती है। वहीं, इसके 256 जीबी वैरिएंट की कीमत 1,05,000 रुपये होने की उम्मीद है। इसके साथ ही कंपनी ने iPhone X की एक्सेसरीज भी पेश की थी। इसके लैदर और सिलिकॉम केस की कीमत 3,500 रुपये है। जबकि लैदर फोलियो केस की कीमत 8,600 रुपये है। नए आईफोन के लिए लाइटनिंग डोक्स 4,700 रुपये में उपलब्ध होंगे।

iPhone X के फीचर्स:

इस फोन में 5.8 इंच का एज-टू-एज OLED सुपर रेटिना डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2436×1125 है। साथ ही पिक्सल डेनसिटी 458ppi है। यह फोन M11 मोशन को-प्रोसेसर के साथ A11 बायोनिक 64-बिट चिपसेट से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका एक सेंसर f/1.8 अपर्चर और वाइड एंगल के साथ 12 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर है। इसके रियर कैमरे के साथ क्वाड-एलईडी ट्रूटोन फ्लैश दिया गया है। इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो f/2.2 अपर्चर, पोट्रेट मोड और नए पोट्रेट लाइटनिंग फीचर से लैस है।

iPhone 7 का 256 जीबी वैरिएंट होगा बंद:

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 7 का 256 जीबी वैरिएंट बंद कर दिया जाएगा। इस फोन को ऑफलाइन स्टोर से नहीं खरीदा जा सकेगा। लेकिन ऑनलाइन थर्ड पार्टी सेलर्स से इसे स्टॉक खत्म होने तक खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि एप्पल की भारतीय वेबसाइट पर इस फोन के केवल दो ही वैरिएंट लिस्टेड हैं जिनमें से एक 32 जीबी है और दूसरा 128 जीबी।

यह भी पढ़ें:

यह नई तकनीक इंटरनेट को बना देगी सुपरफास्ट, जानें इसके बारे में

7000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये 5 VoLTE सपोर्ट स्मार्टफोन्स

जियोफोन में हुआ ब्लास्ट, सैमसंग गैलेक्सी जे7 में लगी आग, जानें पूरा माजरा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।