विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शुरु हुई ऑनलाइन फेस्टिव सीजन सेल, 10 तोला सोना और 2 लाख रु जीतने का मौका

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 20 Sep 2017 12:05 PM (IST)Updated: Wed, 27 Sep 2017 12:39 PM (IST)

अगर आप कम कीमत में लैपटॉप, स्मार्टफोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदना चाहते हैं तो फेस्टिव सीजन सेल आपके लिए कई ऑफर्स लाई है

शुरु हुई ऑनलाइन फेस्टिव सीजन सेल, 10 तोला सोना और 2 लाख रु जीतने का मौका
शुरु हुई ऑनलाइन फेस्टिव सीजन सेल, 10 तोला सोना और 2 लाख रु जीतने का मौका

नई दिल्ली (जेएनएन)। आज से ऑनलाइन फेस्टिव सीजन सेल का आगाज हो गया है। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तमाम ऑफर्स लेकर आई हैं। इसी क्रम में पेटीएम के स्वामित्व वाले पेटीएम मॉल पर मेरा कैशबैक फेस्टिव सीजन सेल शुरू हो चुकी है। पेटीएम मॉल की यह सेल 20 से 23 सितम्बर तक चलेगी। वहीं, एक और बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने जैकपॉट ऑफर का एलान किया है। जैकपॉट ऑफर में ग्राहक के पास 2 लाख रुपये तक का ईनाम जीतने का मौका है। वहीं, दूसरी बड़ी कंपनी फ्लिपकार्ट अपने बिग बिलियन डेज ऑफर के पहले दिन टीवी पर 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। 

क्या है पेटीएम मॉल सेल में खास:

इस सेल में ग्राहकों को 501 करोड़ रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इस सेल में हर रोज 25 खरीदारों को 100 फीसद कैशबैक दिया जाएगा। इसी के साथ 200 ग्राहकों को हर रोज 100 ग्राम पेटीएम गोल्ड भी मिल सकता है।इसके साथ लैपटॉप आदि पर भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कंपनी इन चार दिनों की सेल में 50 लाख से अधिक नए यूजर्स की उम्मीद कर रही है। इस सेल में एप्पल, सैमसंग, एलजी, लेनोवो, जेबीएल जैसे कई बड़े ब्रैंड्स जुड़े हुए हैं।

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल:

कंपनी ने अमेजन एप जेकपॉट की शुरुआत की है जिसके तहत अमेजन एप यूजर्स को 2 लाख से ज्यादा के ईनाम जीतने का मौका मिलेगा। एप पर लॉगइन करने के बाद यूजर्स को कुछ टास्क पूरे करने होंगे। इसके बाद अमेजन 7 ग्राहकों को ड्रॉ के जरिए सेलेक्ट करेगी। इनमें से किसी एक को ईनाम दिया जाएगा। आपको बता दें कि ईनाम में एप्पल आईपैड एयर 2, सोनी पीएस4 (1 टीबी), पैनासोनिक एलईडी स्मार्ट टीवी (43 इंच), वनप्लस 5, मोटो जी5एस प्लस, फिटबिट ब्लेज स्मार्टवॉच, सीगेट हार्ड डिस्क (5 टीबी) दिए जाएंगे। इस कॉन्टैस्ट में एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स हिस्सा ले सकते हैं।

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज:

सेल के दौरान स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स पर कई शानदार डील्स दी जा रही हैं। ब्रैंडेड टीवी पर 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही AC, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे कंज्यूमर आइटम्स पर 70 फीसद तक छूट दी जा रही है। वहीं, मोटोरोला, एचटीसी, सैमसंग ब्रैंड्स के स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही कई अन्य ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। अगर ग्राहक एसबीआई के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 10 फीसद का डिस्काउंट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

ई कॉमर्स कंपनियों पर इन 8 फोन्स की हो रही है सबसे ज्यादा बिक्री

4 अक्टूबर को होगा गूगल पिक्सल 2 लॉन्च, जानें अब तक लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स के बारे में

CCleaner हैक के बारे में ये बातें हैं आपके लिए जानना बेहद जरुरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।