विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरटेल ने लांच किया अनलिमिटेड वैलिडिटी वाला इंटरनेट पैक

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 25 Dec 2015 12:43 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2015 12:53 PM (IST)

मोबाइल डाटा का उपयोग करते हुए वैलिडिटी के अाखिरी तारीख की चिंता सबको होती है पर अब एयरटेल ने अपने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देश का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने स्पेशल मोबाइल इंटरनेट स्कीम के लांच की घोषणा की हैजो अपने प्रीपेड कस्टमर्स को वैलिडिटी की चिंता किए बिना ही एंज्वॉय करने की सुविधा देती है।

भारती एयरटेल के डायरेक्टर, अजय पुरी ने कहा, ‘भारत में बगैर किसी वैलिडिटी के डाटा प्लान को लांच करते हुए हमें गर्व हो रहा है, इस लांच के साथ हमारे कस्टमर्स वैलिडिटी की चिंता किए बिना आराम से मोबाइल इंटरनेट सर्विस को एंज्वॉय कर सकते हैं।’

इस नये स्कीम में फिलहाल 6 योजनाएं हैं जिसमें से 3 दिल्ली व 3 मुंबई के लिए हैं। नया एयरटेल प्लान 2G, 3G और 4G डाटा के लिए है। दिल्ली के प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए तीन अप्रतिबंधित वैलिडिटी प्लान लांच किया है- 24 रुपये में 35MB, 51 रुपये में 75MB, और 74 रुपये में 110MB। मुंबई में 22 रुपये में 30MB, 54 रुपये में 80MB, और 73 रुपये में 10MB वाला प्लान है।

हुर्रे! अब मिलेगा फ्री में 4G नेट, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर