विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के युवक ने अमेजन को लगाया 166 बार कुल 50 लाख रुपये का चूना

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 11 Oct 2017 11:39 AM (IST)

अमेजन जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी के साथ दिल्ली के एक युवक ने धोखाधड़ी की है, जानें क्या है मामला

दिल्ली के युवक ने अमेजन को लगाया 166 बार कुल 50 लाख रुपये का चूना
दिल्ली के युवक ने अमेजन को लगाया 166 बार कुल 50 लाख रुपये का चूना

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के एक 21 वर्षीय युवक शिवम चोपड़ा ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया के साथ करीब 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। शिवम ने अमेजन से 166 स्मार्टफोन्स का रिफंड लिया। अमेजन की शिकायत के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है मामला?

शिवम अमेजन से स्मार्टफोन ऑर्डर करता था और बाद में शिकायत करता था फोन का डिब्बा बिल्कुल खाली है। इसके बाद वो कंपनी को रिफंड की रिक्वेस्ट भेजता था। इसकी शुरुआत शिवम ने मार्च से की। उसने सबसे पहले टेस्टिंग के तौर पर दो फोन ऑर्डर किए और उसका रिफंड लेने में भी कामयाब रहा। इसके बाद उसने लगातार दो महीने यानी अप्रैल और मई में एप्पल, सैमसंग और वनप्लस स्मार्टफोन्स ऑर्डर किए। शिवम इन फोन्स को या तो OLX या फिर गफ्फार मार्किट में बेच देता था। खबरों के मुताबिक, शिवम के घर के पास ही रहने वाला एक टेलिकॉम स्टोर के मालिक सचिन जैन ने उसे 141 प्री-एक्टिवेटेड सिम (150 रुपये प्रति सिम) बेची थी। इससे वो अलग-अलग नाम से फोन को ऑर्डर कर पाता था। आपको बता दें कि सचिन जैन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले पर डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) मिलिंद डुंबरे ने बताया कि इस कारनामे को अंजाम देने के लिए शिवम ने 141 सिम कार्ड और 50 इमेल आईडी का इस्तेमाल किया है। यही नहीं, शिवम ने अमेजन पर कई अकाउंट भी बनाए हुए हैं। मिलिंद ने बताया कि वह अमेजन डिलीवरी बॉय को हर बार गलत एड्रेस देता था और जब वो मोबाइल लेकर आता था तो उसे कैश पेमेंट भी करता था। पुलिस ने शिवम के पास से बरामद हुए 19 मोबाइल फोन्स, 12 लाख नकद और 40 बैंक पासबुक समेत चेक को सीज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:

4G छोड़ 5G सुपरफास्ट स्पीड की डाल लें आदत, वोडाफोन आइडिया और जियो कर रहे तैयारी

मोटोरोला और वनप्लस दिवाली ऑफर, स्मार्टफोन पर डिस्काउंट समेत मिल रहा 100 जीबी 4जी डाटा

स्मार्टफोन बाजार में जल्द दस्तक देंगे Oppo F5 और Honor 7X, जानें क्या होगा खास 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।