यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सेकेंड हैंड फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ध्यान रखें ये बातें
अगर आप भी प्लान कर रहे हैं कि कम कीमत में थोड़ा यूज किया सेकेंड हैंड फोन खरीद लें, तो इन बातों का रखें ख्याल

सेकेंड फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो जरूर खरीदें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सेकेंड हैंड फोन खरीदने का सौदा कहीं आपको महंगा न पड़ जाएं क्योंकि ऐसे फोन किसी से भी बस यूं ही चलते-फिरते खरीदना आपके लिए मुश्किले खड़ी कर सकता है। अगर आप भी प्लान कर रहे हैं कि कम कीमत में थोड़ा यूज किया फोन खरीद लें तो इन बातों का रखें ख्याल:
पढ़ें: मोबाइल इंटरनेट बिल से हैं परेशान? ऐसे करें कम
1.प्रोसेसर और रैम का ध्यान रखें
जब भी सेकेंड हैंड फोन खरीदें तो प्रोसेसर और रैम का ध्यान रखें। खरीदे गए फोन की रैम कम से कम 2 जीबी होनी चाहिए क्योंकि आजकल 10,000 रुपये से कमतर कीमत में 2 जीबी रैम उपलब्ध हो जाती है,लेकिन अगर बजट 5000 से 6000 के बीच है तो आपको सेकेंड हैंड फोन भी 1 जीबी ही मिलेगा। फोन का प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रगन हो तो अच्छा है क्योंकि इनकी परफॉर्मेंस अच्छी होती है और यह लंबे चलते हैं, जहां तक संभव हो मीडियाटेक प्रोसेसर वाला फोन न लें क्योंकि इनकी परफॉर्मेंस ज्यादा खास नहीं होती।
2.खरीदने से पहले उसका हार्डवेयर खुद चेक करें
आपको कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस वाला फोन मिल रहा है ये सोचकर खुश न हो। सेकेंड हैंड फोन खरीदने से पहले उसका हार्डवेयर खुद चेक करें। इसके लिए आप उस फोन को पहले अपने लैपटॉप से कनेक्ट करके देखें कि वह चार्ज होने में कितना टाइम ले रहा है और साथ ही डाटा ट्रांसफर तो सही तरीके से कर रहा है या नहीं, ये जांचने के लिए यूएसबी केबल से कनेक्ट करें।आपका सिम कार्ड इस फोन में नेटवर्क दे रहा है, कैमरा की परफॉर्मेंस कैसी है इसकी जांच कर लें और साथ ही एप्स भी डाउनलोड करके देखें कि हो रहे हैं या नहीं? जाहिर है इन दोनों कामों के लिए आपको लैपटॉप और एक यूएसबी केबल को साथ लेकर जाना होगा, जब भी फोन खरीदने जाएंगे।
पढ़े:फेसबुक हो या कोई भी वेबसाइट आपका पासवर्ड हो जाता है सेव, जाने कैसें
3.मोबाइल बॉक्स, बिल जरूर लें
जब भी किसी से और कहीं से सेकेंड हैंड फोन खरीदें तो साथ में मोबाइल का बॉक्स जरूर लें क्योंकि फोन के बॉक्स पर IMEI नंबर उपलब्ध होता है। इससे आपको पता चल जाएगा कि खरीदा गया फोन ओरिजनल है कि नहीं और साथ ही फोन का बिल भी जरूर लें ताकि इस बात की संतुष्टि रहें कि जिस सेकेंड हैंड फोन को खरीद रहे हैं वह चोरी का तो नहीं और भविष्य में आप इसे बेचना या बदलना चाहेंगे तो आसानी से कर सकेंगे। सेकेंड हैंड फोन बहुत बार चोरी के भी बेचें जाते हैं, इसलिए बिल बहुत जरूरी है।
4.सुरक्षित चैनल से पेमेंट करें
जब भी फोन के लिए पेमेंट करें तो सुरक्षित तरीका अपनाएं यानि किसी विश्वसनीय चैनल से ही पेमेंट करें, इसका फायदा आपको फोन रिटर्न करने पर मिलेगा। सुरक्षित चैनल से पेमेंट करने पर आपको सारी डिटेल्स मिल जाएंगी।
5.वारंटी वाला फोन खरीदें
भले ही आप सेकेंड हैंड फोन खरीद रहे हैं, लेकिन कोशिश करें कि आपको वारंटी वाला फोन मिले। कुछ लोग अपना फोन अपग्रेड करते रहते हैं इससे उनके फोन की वारंटी बनी रहती है और ऐसे लोगो से फोन खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है, इसलिए वारंटी वाला सेकेंड हैंड फोन लें।
पढ़े:स्लो इंटरनेट से हैं परेशान? तो अपनाएं ये तरीके
6. विश्वसनीय वेबसाइट से खरीदें
सेकेंड हैंड फोन आप किसी भी विश्वसनीय वेबसाइट से भी ले सकते हैं जैसे- ओएलएक्स और फेसबुक। यहां आपको विक्रेता और प्रॉडक्ट दोनों के बारे में पूरी डिटेल्स मिल जाएगी।