यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फेसबुक हो या कोई भी वेबसाइट, आपका पासवर्ड हो जाता है सेव, जानें कैसे
आप रोजाना वेब ब्राउजर पर फेसबुक, जीमेल और कोई भी जरूरी वेबसाइट ओपन करते ही होंगे। उनमें आपका पासवर्ड सेव ...और पढ़ें

आप रोजाना वेब ब्राउजर पर फेसबुक, जीमेल और कोई भी जरूरी वेबसाइट ओपन करते ही होंगे। उनमें आपका पासवर्ड सेव हो जाता है और अगली बार जब भी आप उस पासवर्ड को डालते हैं तो आसानी से लॉगिन कर लेते हैं। इसलिए अब तक स्ट्रांग पासवर्ड कैसे बनाएं, पासवर्ड को सिक्योर कैसे करें। इन बातों पर आप बहुत बार आर्टिकल्स पढ़ चुके होंगे, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि सभी सुरक्षित वेबसाइट आपके पासवर्ड को सेव कैसे करती है? नहीं न! चलिए आज हम आपको बताते हैं:
पढ़े: स्लो इंटरनेट से हैं परेशान? तो अपनाएं ये तरीके
1.सुरक्षित वेबसाइट्स आपका पासवर्ड हैशिंग नामक प्रोसेजर से सेव करती हैं, इसके तहत आपका पासवर्ड स्पेशल कैरेक्टर्स की एक series में सेव हो जाता है । आपका पासवर्ड जिस खास सीक्वेंस में सेव होता है उसे डीकोड करना लगभग असंभव है। जैसे- आपका पासवर्ड है 27 July. अब वेबसाइट इसे हैश फंक्शन से रन करके अलग कैरेक्टर्स की सीरीज के साथ जैसे- *%S($ में सेव करेगी यानि ओरिजनल रूप में आपका पासवर्ड सेव नहीं होगा।
2.इन खास कैरेक्टर्स को अगर हैकर्स डीकोड करें तो भी जरूरी नहीं कि वह 27 July ही बने, वह कुछ भी बनकर दिख सकता है। यानि जब भी फेसबुक पर आप पासवर्ड डालेंगे तो वेबसाइट उस पासवर्ड को हैश करके, हैश पासवर्ड डाटा बेस में चेक करेगी और अगर आपके ओरिजनल पासवर्ड का हैश, डाले गए पासवर्ड के हैश से मैच हुआ तब ही कोई या आप लॉगिन कर पाते हैं।
पढ़े:अपने फेसबुक पेज पर इन बातों को शेयर करने से बचें
3.जब भी आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं तो ‘Forget Password’ का यूज करते हैं। ऐसे में वेबसाइट आपको नया पासवर्ड बनाने को कहती है या फिर टेंपरेरी पासवर्ड से आपके पहले वाले पासवर्ड को चेंज कर देती है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका पहला पासवर्ड अपने ओरिजनल रूप में वेबसाइट पर सेव नहीं होता यानि वेबसाइट खुद नहीं जानती आपका पासवर्ड क्या है और इसलिए नया पासवर्ड क्रिएट करने को कहती है ताकि वह दोबारा अपना रिकॉर्ड अपडेट कर सकें।
4.मान लीजिए आप किसी वेबसाइट का पासवर्ड भूल गए और ‘Forget Password’ फंक्शन का यूज करने पर आपको अपना ओरिजनल पासवर्ड मिल गया, तो समझ जाए कि वह वेबसाइट सुरक्षित नहीं है और उस पर विजिट करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।ट
पढ़े:इंस्टाग्राम पर चाहते हैं ज्यादा से ज्यादा फॉलोअर्स, तो अपनाएं ये 5 तरीके
5.कोई भी सिक्योर वेबसाइट कभी भी आपका पासवर्ड प्लेन टेक्स्ट में नहीं रखती क्योंकि इससे यूजर की प्राइवेसी पर खतरा मंडरा सकता है।