विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने पुराने स्मार्टफोन को बेचे बेस्ट डील के साथ, जाने कैसे

By MMI TeamEdited By:
Published: Thu, 07 Jan 2016 12:32 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2016 12:36 PM (IST)

ऐसी कई वेबसाइट्स और एप है जहां आपको अपने स्मार्टफोन के लिए अच्छी कीमत मिल सकती है

News Article Hero Image

ऐसी कई वेबसाइट्स और एप है जहां आपको अपने स्मार्टफोन के लिए अच्छी कीमत मिल सकती है| कुछ ऐसी वेबसाइट्स है जहाँ आपको अपने स्मार्टफोन को बेचने के लिए कोई एडवरटाइजमेंट पोस्ट करने की भी जरूरत नही होती है| Atterobay.com एक ऐसी वेबसाइट है जिस पर आपको अपना फोन बेचने के लिए सिर्फ लॉग इन करने की जरूरत है|

पढ़ें, खुश रहना चाहते हैं तो रहे ई-मेल से दूर!

इस वेबसाइट पर आपको सिर्फ अपने स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारी देनी होगी| आपका फोन कितना पुराना है अभी आपके फोन की कंडीशन कैसी है आदि| यूजर के फोन के बारे में सारी जानकारी मिल जाने के बाद कंपनी यूजर को प्रोटेक्टिव पैकेजिंग भेजती है| इस प्रोटेक्टिव पैकेजिंग में यूजर अपना फोन पैक करता है| कम्पनी यूजर से फोन लेने के बाद उसे अपने प्लांट में अच्छे से जाँच करती है|

पढ़ें, मजेदार ऑफर के साथ भारत आया Netflix, पहले महीने देगा फ्री सर्विस

सब कुछ सही होता है तो कम्पनी डील फाइनल करने के लिए यूजर को कांटेक्ट करती है| कम्पनी यूजर को चेक भेजती है या फिर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करती है| Cashify app भी एक ऐसा एप है जिसका इस्तमाल करके आप अपने पुराने स्मार्टफोन को बेच सकते है| इस एप का इस्तमाल आप वॉशिंग मशीन से लेकर लैपटॉप और गेमिंग कंसोल को बेचने के लिए भी कर सकते है| जब आप इस एप को डाउनलोड करेंगे तो आपको पहले अपने स्मार्टफोन का नाम डालना पड़ेगा| एप डाउनलोड होने के बाद यह आपके फोन की स्थिति के बारे में पूछेगा|

पढ़ें, भारत में इंस्टाग्राम की पहली फोटो एग्जीबिशन आज

कम्पनी आपके स्मार्टफोन का स्पीकर और टच रिस्पॉन्स चेक करती है| कम्पनी आपके स्मार्टफोन के कैमरे, स्क्रीन और पिक्सल सभी चेक करती है| आप इस एप के जरिये अपने फोन की जांच एप पर ही पूरी कर सकते है| जब कम्पनी आपका स्मार्टफोन पिकअप करती है तब ही आपको इसकी कीमत भी मिल जाएगी|