विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुश रहना चाहते हैं तो रहे ई-मेल से दूर!

By MMI TeamEdited By:
Published: Thu, 07 Jan 2016 11:28 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 07 Jan 2016 11:31 AM (GMT+05:30)

अगर आप तनाव, चिंता और अवसाद से दूर रहना चाहते हैं तो अपने फोन का ई-मेल बंद रखें और इसका कम से कम इस्तमाल करें

News Article Hero Image

अगर आप तनाव, चिंता और अवसाद से दूर रहना चाहते हैं तो अपने फोन का ई-मेल बंद रखें और इसका कम से कम इस्तमाल करें। यकीनन इसके आपके जीवन में खुशियां वापस लौट आएंगी। एक नए शोध के अनुसार, ई-मेल संचार का एक बेहतरीन माध्यम है, लेकिन यह हताशा और तनाव का स्त्रोत भी है।
एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि जिन व्यक्तियों को लगातार ई-मेल प्राप्त होते रहते हैं, उनमें ई-मेल के दबाव से गुजरने की संभावना ज्यादा होती है।

पढ़ें, यह कैमरा एप आपको दिलाएगी सेल्फी स्टिक से आजादी

इसके अलावा अध्ययन में बताया गया है कि ई-मेल जांचते वक्त रात और सुबह का समय भी उच्च दबाव और तनाव के कारणों से जुड़ा है। हालांकि आप कितना दबाव महसूस करते हैं और कितना सहन कर सकते हैं, यह आपके व्यक्तित्व पर निर्भर करता है।

पढ़ें, भारत में मजेदार ऑफर के साथ आया Netflix, पहले महीने देगा फ्री सर्विस

इस अध्ययन के मुख्य लेखक रिचर्ड मैककिनन ने बताया, “हमारा शोध दर्शाता है कि ई-मेल दोधारी तलवार है। यह संचार का मूल्यवान तरीका है, लेकिन यह अवसाद, दबाव और तनाव का जनक भी है।”
हाईटेक होते इस युग में इस समय हर काम में तकनीक ने अपनी पैठ बिठा रखी है ऐसे में यही तकनीक लोगों के स्वास्थ्य पर हावी होती जा रही है।