विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यह कैमरा एप आपको दिलाएगी सेल्फी स्टिक से आजादी

By MMI TeamEdited By:
Published: Thu, 07 Jan 2016 11:02 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2016 11:21 AM (IST)

अब एक ऐसा कैमरा एप तैयार किया गया है जो आपको फिजिकल सेल्फी स्टिक से आजादी दिलाएगा

News Article Hero Image

अब एक ऐसा कैमरा एप तैयार किया गया है जो आपको फिजिकल सेल्फी स्टिक से आजादी दिलाएगा। इस एप की मदद से यूजर अपने सिर को एक तरफ झुकाकर सेल्फी या ग्रूफी ले सकते हैं।
'सेल्फी स्टिक' नाम के इस एप को एक आईओएस डेवलपर फोर्ड डेविस ने डिजाइन किया है। उनका मानना है कि बेहतर सेल्फ-टाइमर सॉफ्टवेयर की मदद से यूजर को तस्वीरें खींचने के लिए एक अतिरिक्त गैजेट साथ में रखने से आजादी मिल सकती है।

पढ़ें, दिल्ली, मुंबई में वोडाफोन की 4जी सेवाएं मार्च तक

"सेल्फी स्टिक एक वर्चुअल सेल्फी स्टिक है जो आपको बिना हाथ इस्तमाल किए या फिजिकल सेल्फी स्टिक के बिना तस्वीरें लेने का विकल्प देता है। इसमें फेस डिटेक्शन मैजिक का इस्तमाल किया गया है।"
इस एप में फेस डिटेक्टिंग फीचर है जो यूजर के सिर के एक तरफ झुकने पर टाइमर को शुरू कर देता है। तस्वीर लेने के लिए यूजर को तब तक अपने सिर को एक तरफ झुकाना होगा जब तक स्क्रीन पर ग्रीन सर्कल ना आ जाए। एक बार जब चेहरा लॉक हो जाता है, तब ग्रीन सर्कल धीरे-धीरे रंग बदलने लगता है, नारंगी से लाल में। इसके जरिए यूजर को पता चलता है कि तस्वीरें खींचे जाने में कितना वक्त बाकी है।
फिलहाल, इस एप के शुरुआती वर्जन में कई कमियां हैं जिसे डेविस ने भी माना है।