विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली, मुंबई में वोडाफोन की 4जी सेवाएं मार्च तक

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 06 Jan 2016 09:34 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2016 09:43 PM (IST)

टेलीकॉम सर्विस प्रदाता कंपनी वोडाफोन इंडिया 4जी सेवाएं मार्च के अंत तक दिल्ली व मुंबई समेत प्रमुख शहरों में लांच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। टेलीकॉम सर्विस प्रदाता कंपनी वोडाफोन इंडिया 4जी सेवाएं मार्च के अंत तक दिल्ली व मुंबई समेत प्रमुख शहरों में लांच कर देगी। कंपनी के एक बयान के अनुसार वोडाफोन अपनी हाई स्पीड 4जी सेवाएं केरल में पहले ही लांच कर चुकी हैं।

मार्च तक मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू और दिल्ली में सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। कंपनी ने मुंबई में 4जी-रेडी सिम कार्ड का वितरण शुरू कर दिया है। कंपनी के बिजनेस प्रमुख (मुंबई) इशमीत सिंह ने कहा कि हम चाहते हैं कि उपभोक्ता 4जी सेवाओं के लिए तैयार हो जाएं ताकि वे हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सेवाएं लांच होते ही ले सकें।

इसी वजह से हम 4जी रेडी सिम का वितरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही मुंबई में 1800 मेगाहा‌र्ट्ज पर 4जी सेवाएं लांच करने की पूरी तैयारी में हैं।

पढ़े : 1 लाख लोगों को फ्री मिलेगी रिलायंस की 4G सेवा