यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मजेदार ऑफर के साथ भारत आया Netflix, पहले महीने देगा फ्री सर्विस
पहले माह फ्री सर्विस के साथ भारत आया दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस Netflix।

दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस भारत में लांच हो गया। यह सर्विस अब लाइव है और भारतीय कंज्यूमर्स के लिए साथ में तीन बंडल्स भी ऑफर कर रही है- बेसिक, स्टैंडर्ड और प्रीमियम। मजेदार बात यह कि पहले माह यह सर्विस सर्विस आपके लिए फ्री होगी और इसके बाद 500 रुपये प्रति माह के शुल्क पर इसका आनंद लिया जा सकेगा।
लास वेगास में चल रहे CES 2016 में Netflix ने भारत में आने की घोषणा की।
Netflix के CEO रीड हास्टिंग्स ने कहा,’Netflix 2016 तक व्यापक रूप से (भारत, नाइजीरिया, पोलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, टर्की, इंडोनेशिया समेत 130 देशों में) छा जाना जाता है।‘
Netflix के अनुसार, यह दुनिया का अग्रणी टेलीविजन नेटवर्क है, 60 देशों में 69 मिलियन से अधिक इसके सदस्य हैं। ऑनलाइन फर्म की तरह शुरू होने वाली यह कंपनी किराये पर DVDs उपलब्ध कराती थी और बाद में यह वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस में परिणत हो गयी। इस सर्विस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके जरिए लोग अपने पसंदीदी टीवी शो को डिमांड कर कभी भी एक्सेस कर सकते हैं। इस सर्विस के लिए न्यूनतम 512kbps की स्पीड होनी चाहिए। इसके साथ SD कंटेंट के लिए 3mbps व HD वीडियोज के लिए 5mbps की स्पीड की जरूरत होगी।
अगले हफ्ते ट्रेड शो CES में Netflix के भारत आने की होगी घोषणा
भारत में Netflix सभी स्क्रींस के लिए उपलब्ध होगा। TV पर स्ट्रीमिंग वीडियोज के लिए इसे कंपेनियन डिवाइस जैसे Xbox 360 की जरूरत होगी। अन्य डिवाइसेज जैसे स्मार्टफोंस, टैबलेट्स व लैपटॉप्स के लिए वेब कनेक्शन से सीधा वीडियोज आएंगे।
इस सर्विस के साथ आए सभी तीन बंडल्स के जरिए एक जैसे टीवी शोज व मूवीज एक्सेस किया जा सकेगा। सब के साथ अनलिमिटेड स्ट्रीमिंग की सुविधा है। बेसिक बंडल में HD क्वालिटी नहीं होगी और यह एक बार में एक ही स्क्रीन पर सीमित स्ट्रीमिंग कर सकेगी।
