विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले हफ्ते ट्रेड शो CES में Netflix के भारत आने की होगी घोषणा

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 02 Jan 2016 10:43 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2016 10:03 AM (IST)

अगले हफ्ते आयोजित होने वाले ट्रेड शो CES 2016 में पॉपुलर स्‍ट्रीमिंग सर्विस Netflix के भारत आने की सूचना मिलेगी।

News Article Hero Image

अगले हफ्ते तक भारत में Netflix लांच हो जाएगा। लोकप्रिय ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग सर्विस के बारे में पहले घोषणा की गयी थी कि 2016 के शुरुआत में इसकी योजना सिंगापुर और हांग कांग के साथ दो अन्य एशियाई राष्ट्र में प्रवेश करने की योजना है, अब अगले हफ्ते शुरू हो रहे ट्रेड शो CES 2016 में इसके भारत आने की सूचना दी गयी है।

भारत में इसके लांच व 4G नेटवर्क के लिए अमेरिकी कंपनी ने भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर से पार्टनरशिप किया है। अभी तक केवल एयरटेल एकमात्र ऐसा टेलीकॉम ऑपरेटर है जो देश में 4G नेटवर्क के साथ उपलब्ध है वह भी चुनिंदा क्षेत्रों में। रिलायंस ने भी पिछले हफ्ते अपने 4G सर्विसेज की घोषणा की जो अभी केवल इसके कर्मचारियों के लिए ही है।

अक्टूबर 2015 तक Netflix के 69 मिलियन से अधिक यूजर्स थे। टीवी नेटवर्क और मूवी स्टूडियोज के साथ यह सर्विस केवल कंटेंट स्ट्रीमिंग ही नहीं देती इसके अलावा यह ऑरिजिनल शोज और कुछ एक्सक्लूसिव कंटेंट भी देती है। मूवीज व टीवी शोज को फीचर करने वाला Netflix $8.99 यानि 600 रुपये प्रति माह उपलब्ध है।


यूट्यूब की नई स्ट्रीमिंग सर्विस ‘YouTube Red’

हालांकि भारत में Netflix आधिकारिक तौर पर नहीं उपलब्ध है। आधिकारिक तौर पर लांच के साथ यूजर्स को सस्ते टैरिफ रेट पर सब्सक्रिप्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। सिंगापुर का ऑन डिमांड विडियो प्रोवाइडर हूक अपनी सर्विस 199 रुपये प्रति माह दे रहा है। यूट्यूब पर अधिकांश कंटेंट फ्री उपलब्ध किए गए हैं