विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूट्यूब की नई स्‍ट्रीमिंग सर्विस ‘YouTube Red’

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 23 Oct 2015 02:43 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2015 02:44 PM (IST)

गूगल ने अपना नया स्‍ट्रीमिंग सर्विस लांच किया, जिसे YouTube Red के नाम से जाना जा रहा है और तुरंत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गूगल ने अपना नया स्ट्रीमिंग सर्विस लांच किया, जिसे YouTube Red के नाम से जाना जा रहा है और तुरंत ही इसके नाम पर विवाद खड़ा हो गया क्योंकि इसका नाम वर्ल्ड के सर्वाधिक पॉपुलर पोर्न साइट के नाम से काफी अधिक समानता रखता है।

वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट ने Netflix के पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस की तरह एक नयी सर्विस YouTube Red लांच किया है।

इस नई सर्विस के नाम ‘YouTube Red’ ने पहले ही कई लोगों के बीच सवाल पैदा कर दिया है। इसका नाम पूरी तरह RedTube से मिलता है जो पोर्न साइट है।

YouTube Red सब्सक्राइबर्स को काफी अच्छा एक्सपीरिएंस देगा जिससे यूजर्स बिना विज्ञापनों के वीडियो का आनंद ले सकेंगे। साथ ही यह ऑफलाइन देखने के लिए वीडियो को सेव करने का ऑप्शन भी देगा। YouTube Red मेंबरशिप हर जगह लागू होगा जहां भी यूजर यूट्यूब में साइन इन करेगा।

9.99 प्रति माह, YouTube Red की कीमत इसके कंपीटीटर से अधिक नहीं है। जो भी यूजर YouTube Red के लिए पैसे नहीं देना चाहते हैं, वे अभी भी पहले की तरह ही फ्री में यूट्यूब की सुविधा ले सकते हैं।