यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत में इंस्टाग्राम की पहली फोटो एग्जीबिशन आज
भारत में इंस्टाग्राम की ओर से पहले फोटो एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है।

भारत में इंस्टाग्राम की ओर से फोटोग्राफी एग्जीबिशन आयोजित हाे रहा है। आज आयोजित होने वाले इस एग्जीबिशन में फोटो व वीडियो शेयरिंग एप के फोटोज जेनरेट किए जाएंगे।
फेसबुक का यह सोशल मीडिया एप कम्युनिटी से आयी तस्वीरों को डिस्प्ले करेगी। कोलकाता स्थित इंडिया काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस गैलरी में आयोजित होने वाले इस एग्जीबिशन की थीम ‘Celebrating Diversity of Bengal’ रखी गयी है।
इस आयोजन में पश्चिम बंगाल के त्योहारों की तस्वीरों व लोकल इंस्टाग्राम कम्युनिटी के द्वारा दी गयी तस्वीरें जिसमें राज्य की संस्कृति की झलक होगी को शामिल किया जा रहा है।
इंस्टाग्राम अपने एंड्रायड एप के लिए लाया '3D Touch Support' फीचर
इंस्टाग्राम के अनुसार, इस एग्जीबिशन के कारण आज ज्यादा से ज्यादा लोग फोटो के माध्यम से अपनी बात लोगों तक पहुंचा सकेंगे। ऐसे में सोशल मीडिया पर पोस्ट व शेयर की गई हर फोटो अनुभवों को दर्शाती है।
