यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंस्टाग्राम अपने एंड्रायड एप के लिए लाया '3D Touch Support' फीचर
वीडियो और फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम ने अपने एंड्रायड एप के वर्जन v7.14.0 में 3D टच फीचर जोड़ दिया है।

वीडियो और फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम ने अपने एंड्रायड एप के वर्जन v7.14.0 में 3D टच फीचर जोड़ दिया है।
3D टच फीचर की मदद से इंस्टाग्राम के एंड्रायड यूजर्स एक इमेज थम्ब पर टैप और होल्ड कर सकते हैं, फिर जिसे बढ़ाया जा सकता है और कॉमेंट, लाइक और शेयर ऑप्शन के साथ प्रिव्यू दिखाया जा सकता है।
एक बार यूजर डिस्प्ले से जब उंगली हटा लेगा, तो इमेज को दोबारा इसके थम्ब साइज में सिकोड़ा जा सकेगा। यूजर्स किन्हीं भी तीन विकल्पों पर उंगली ड्रैग कर सकते हैं और प्रिव्यू मोड पर भी सीधे सभी इमेज को लाइक, कॉमेंट व शेयर कर सकते हैं। एक सिंपल टैप इमेज को पूरे साइज में खोल देगा, जैसाकि हमेशा करता है।
इंस्टग्राम एंड्रायड एप का यह लेटेस्ट वर्जन गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
इंस्टाग्राम अपने एंड्रायड एप के लिए मल्टीपल अकाउंट सपोर्ट की टेस्टिंग भी कर रहा है।
