विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपका एंड्रायड फोन दिखा सकता है आपकी फेक लोकेशन, जानें कैसे

By MMI TeamEdited By:
Published: Fri, 04 Dec 2015 11:49 AM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2015 04:00 PM (IST)

अगर आप नहीं चाहते कि कोई भी आपकी रियल लोकेशन जानें या किसी को अपनी नकली लोकेशन दिखाना चाहते हैं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आजकल लोकेशन ट्रैकिंग एप से आप किसी की भी लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं, लेकिन अगर आप नहीं चाहते कि कोई भी आपकी रियल लोकेशन जानें या किसी को अपनी नकली लोकेशन दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए बस आपको गूगल प्ले स्टोर से कुछ एप्स डाउनलोड करने होंगे,लेकिन ऐसा तभी हो सकता है जब आपने अपने एंड्रायड फोन की एक खास एप्लीकेशन को एक्टिवेट किया हुआ हो, इसका एप्लीकेशन का नाम है-मोक लोकेशन। संभवत: आपने पहली बार इसका नाम सुना हो,लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि यह एप सभी एंड्रायड फोन में उपलब्ध होता है और बहुत कम लोगों को इसकी जानकारी होती है।

पढ़े: नए एंड्रायड फोन की परफॉर्मेंस बरकरार रखने के लिए करें ये जरूरी उपाय

मोक लोकेशन सर्विस को ऐसे करें ऑन:

1.पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं।

2.सेटिंग में about phone को सेलेक्ट करें

3.अब यहां आपको build number मिलेगा, इस पर तब तक क्लिक करें जब तक कि यह मैसेज न दिखने लगे कि ‘Developers option is on’

पढ़े: सावधान! इन तरीकों से आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं हैकर

4.अब दोबारा सेटिंग में जाएं, इधर आपको Developers विकल्प दिखेगा, इसे क्लिक कर दें।

5.फिर इस Developers ऑप्शन में जाएं, थोड़ा स्क्रॉल करने पर मोक लोकेशन का ऑप्शन उपलब्ध हो जाएगा, बस इसे ऑन कर दें।