विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विटर ने डेस्कटॉप के लिए पेश किया Night Mode फीचर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 08 Sep 2017 05:21 PM (IST)

ट्विटर ने नाइट मोड फीचर पेश किया है जिससे रात में काम करते समय आंखों पर ज्यादा तनाव नहीं पड़ेगा

ट्विटर ने डेस्कटॉप के लिए पेश किया Night Mode फीचर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
ट्विटर ने डेस्कटॉप के लिए पेश किया Night Mode फीचर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली (जेएनएन)। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर भी अपने यूजर्स के अनुभव बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स जारी करती रहती है। कंपनी ने आखिरकार डेस्कटॉप वर्जन के लिए भी नाइट मोड फीचर पेश कर दिया है। अगर आप रात में ट्विटर पर काम कर रहे हैं तो यह फीचर आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। इससे आपकी आंखों पर ज्यादा तनाव नहीं पड़ेगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह ट्विटर के ब्लू और व्हाइट वर्जन से ज्यादा बेहतर दिखता है।

कैसे करें इस मोड को एक्टिवेट?

  • नाइट मोड को ट्विटर वेबसाइट पर एक्टिवेट करने के लिए आपको अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करना होगा। यहां से आप नाइट मोड को सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • इसे डिसेबल करने के लिए आपको नाइट मोड ऑप्शन पर दोबारा जाना होगा। यहां से इसे डिसेबल किया जा सकता है।

ट्विटर मोबाइल एप पर भी कर सकते हैं इस्तेमाल:

आपको बता दें कि नाइट मोड फीचर को ट्विटर की मोबाइल एप पर पिछले साल पेश किया गया था। अगर आप एंड्रॉयड फोन पर इस मोड को ऑन करना चाहते हैं तो आपको एप ओपन कर अपनी प्रोफाइल पिक पर क्लिक करना होगा। यहां से आप नाइट मोड को सेलेक्ट कर सकते हैं। वहीं, आईफोन पर भी यही तरीका काम आएगा।

ट्विटर बना सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म:

इससे पहले अप्रैल में ट्विटर ने बताया था कि इस साल की पहली तिमाही में यूजर्स की संख्या 6 प्रतिशत से बढ़कर 328 मिलियन हो गई है। ट्विटर ने एक साल के अंदर मासिक आधार पर अच्छी बढ़ोतरी दिखाई है जो कि उसकी तिमाही उम्मीदों के लिहाज से बेहतर है।

यह भी पढ़ें:

यूट्यूब पर पिछले 2 वर्षों में दोगुनी हुई स्थानीय भाषा में वीडियो देखने वालों की संख्या

अब फेसबुक में भी बना सकेंगे GIF, एप में शामिल हुए नए कैमरा फीचर्स

नहीं जानते होंगे फेसबुक के इन 4 खास फीचर्स के बारे में, जानें
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।