Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फेसबुक पर मार्क जुकरबर्ग को नहीं किया जा सकता ब्लॉक, FB से जुड़े इन 12 रोचक तथ्यों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Sat, 21 Jan 2017 04:00 PM (IST)

    फेसबुक तो सभी को इस्तेमाल करना आता है, लेकिन इससे जुड़े इन 12 तथ्यों के बारे में आप नहीं जानते होंगे

    फेसबुक पर मार्क जुकरबर्ग को नहीं किया जा सकता ब्लॉक, FB से जुड़े इन 12 रोचक तथ्यों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

    नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक हर कोई इस्तेमाल करता है। फेसबुक के द्वारा दूर-दराज बैठे लोग भी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। फेसबुक इस्तेमाल करना तो सभी को आता है, लेकिन क्या आप फेसबुक के तथ्यों के बारे में जानते हैं। अगर नहीं, तो आज हम आपको फेसबुक से जुड़े 12 तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये तथ्य आपको हैरान कर देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. फेसबुक का तिमाही लाभ 5.84 बिलियन डॉलर यानि 397616400000 रुपये है।

    2. फेसबुक मार्क जुकरबर्ग की पहली साइट नहीं है। इससे पहले 2003 में जुकरबर्ग ने फेसमैश साइट की शुरुआत की थी। हालांकि, यह साइट चल नहीं पाई।

    3. फेसबुक का लोगो ब्लू इसलिए है क्योंकि मार्क जुकरबर्ग कलर ब्लाइंड हैं। और वो इसी रंग को अच्छे से देख सकते हैं।

    4. फेसबुक लॉन्च करने के 4 दिन के बाद फेसबुक के साथ 650 यूजर्स जुड़े थे। वहीं, 9 महीने बाद करीब 1 मिलियन यूजर्स फेसबुक के साथ जुड़ गए थे। पहला इसका नाम thefacebook.com था, जिसके बाद इस Facebook.com कर दिया गया।

    5. टेक कंपनियां हैकर्स को पसंद नहीं करती हैं, लेकिन फेसबुक उनका स्वागत करती हैं। आपको बता दें कि कंपनी हैकर्स को साइट में बग ढूंढने के लिए इनाम देती है।

    6. अगर आप फेसबुक के साथ काम करते हैं, तो आपको काफी अच्छी डील मिलती है। फेसबुक काम करने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। फ्री मील्स, कैफे, रेस्टोरेंट आदि की सुविधाएं यहां के कर्मचारियों को मुफ्त दी जाती हैं।

    7. आप जिसे चाहें फेसबुक पर ब्लॉक कर सकते हैं। लेकिन मार्क जुकरबर्ग को चाहकर भी कोई ब्लॉक नहीं कर सकता है।

    8. फेसबुक पर हर रोज किए जाने वाले Like की संख्या 4.5 बिलियन है।

    9. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, 31 साल के मार्क जुकरबर्ग दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इनके पास 48.4 बिलियन डॉलर यानि करीब 3295435000000 रुपये की संपत्ति है।

    10. दिसंबर 2015 में फेसबुक पर डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या 1.04 बिलियन थी और मोबाइल डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या 934 मिलियन थी।

    11. फेसबुक हर मिनट 243055 फोटेज अपलोड की जाती हैं।

    12. लोग फेसबुक पर औसत 21 मिनट प्रतिदिन बिताते हैं। और साल में औसतन 7665 मिनट बिताते हैं।