विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर बंद हो रहा है 'ऑटो सिंक' फीचर

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 15 Dec 2015 01:24 PM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2015 01:31 PM (IST)

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अपने फोटो सिंकिंग फीचर को बंद करने जा रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अपने फोटो सिंकिंग फीचर को बंद करने जा रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स के फोटो और वीडियो ऑटो सिंक होते हैं, अब इसकी जगह एक अलग एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा।

सूत्रों के अनुसार, फेसबुक नये वर्ष में फेसबुक एप से यह फीचर बंद हो जाएगा और इस काम के लिए यूजर्स को मोमेंट एप डाउनलोड करना होगा।

कोर्टाना अब एंड्रायड, आइओएस और स्यानोजेन प्लेटफार्म पर उपलब्ध

इसी के साथ कंपनी ने यह संकेत दे दिया था कि अब वह सिर्फ एक एप्लिकेशन से सब कुछ एक्सेस के बजाए अलग-अलग मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग को बढ़ावा देगी।

फेसबुक के अनुसार वर्तमान में इसके प्लेटफार्म का उपयोग मुख्यत: मोबाइल के माध्यम से किया जाता है।

फेसबुक के इस ‘सिंक’ फीचर को वर्ष 2012 में पेश किया गया था जब लोग फोटो तो मोबाइल से लेते थे लेकिन उसे शेयर कंप्यूटर की मदद से करते थे। ऐसे में फोटो सिंक फीचर के माध्यम से लोग मोबाइल से ही फोटो को शेयर करने में सक्षम हुए।

कॉल ड्रॉप पर जवाब दें केंद्र व TRAI: हाईकोर्ट

फेसबुक ने फेस रिकग्निशन फीचर के साथ मोमेंट एप्लिकेशन को गत जून माह में लांच किया था। इस फीचर से पहले भी कंपनी ने कई फीचर्स बंद किए हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही स्लिंगशॉट, रुम्स ओर रिफ को बंद किया गया है।