विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोकिया 6, 7 और 8 मार्किट में मौजूद दूसरे स्मार्टफोन्स को इस मामले में देंगे कड़ी टक्कर

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 24 Oct 2017 02:32 PM (IST)Updated: Wed, 25 Oct 2017 10:06 AM (IST)

नोकिया के नए स्मार्टफोन्स जहां हार्डवेयर के मामले में दूसरे फोन्स से कमजोर हैं। वहीं, सॉफ्टवेयर के मामले में इन्हें बेस्ट कहा जा सकता है

नोकिया 6, 7 और 8 मार्किट में मौजूद दूसरे स्मार्टफोन्स को इस मामले में देंगे कड़ी टक्कर
नोकिया 6, 7 और 8 मार्किट में मौजूद दूसरे स्मार्टफोन्स को इस मामले में देंगे कड़ी टक्कर

नई दिल्ली (जेएनएन)। फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में नोकिया 7 को चीनी बाजार में पेश किया है। वहीं, इससे पहले नोकिया 6 और नोकिया 8 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। नोकिया 7 को भी जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा। भारत में इसकी लॉन्चिंग से पहले हम आपको इन तीनों स्मार्टफोन्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं।

Nokia 8:

इसमें 5.3 इंच का 2K एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौजूद है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3090 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट पर काम करता है।

कैमरा:

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला प्रोडक्ट है जिसे कार्ल जीस के साथ साझेदारी में बनाया गया है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल के दो ड्यूल रियर कैमरे दिए गए हैं। साथ ही 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता:

इस फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से खरीदा जा सकता है। इस फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया से खरीदा सकता है। इस फोन की कीमत 36,999 रुपये है।

Nokia 7:

इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ 5.2 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर और 4/6 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरा और कनेक्टिविटी:

फोटोग्राफी के लिए इसमें एफ/1.8 अपर्चर से लैस 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, एफ/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में ड्यूल साइट फीचर यानी बोथी फीचर इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

कीमत और उपलब्धता:

यह फोन फिलहाल चीन में ही उपलब्ध कराया गया है। इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत इस फोन को 400 डॉलर यानी करीब 25,000 रुपये में लॉन्च किया गया है।

Nokia 6:

यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर काम करता है। फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर 2.5D गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोसएडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही 3000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। इसके होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें f/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर और f/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता:

इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है। इसे एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीदा सकता है।

नोकिया के इन तीन फोन्स में सॉफ्टवेयर का बड़ा अंतर:

एचएमडी ग्लोबल के मुताबिक, फोन में दिया गया प्योर एंड्रॉयड वर्जन नोकिया 6, 7 और 8 का सबसे महत्वपूर्ण कारक है। यह फीचर इसे दूसरे स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है। वहीं, हार्डवेयर के मामले ये फोन्स उतने ज्यादा कॉम्पेटेटिव नहीं हैं जितने आईफोन, सैमसंग आदि स्मार्टफोन्स हैं।

आपको बता दें कि प्योर एंड्रॉयड या इसके जैसे फीचर्स फिलहाल गूगल और मोटोरोला जैसी कंपनियां ही दे रही हैं। नोकिया फोन्स में प्योर एंड्रॉयड 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम देकर एचएमडी कंपनी यूजर्स के अनुभव को बेहतर करने की कोशिश कर रही है। एचएमडी की मानें तो नोकिया फोन्स यूजर्स को हमेशा से ही प्योर, सिक्योर और अप टू डेट फीचर्स या अनुभव देते आए हैं। साथ ही यह कंपनी ने बताया है कि ये तीनों फोन्स फिलहाल एंड्रॉयड नॉगट पर काम कर रहे हैं लेकिन इन्हें जल्द ही एंड्रॉयड ओरियो का अपडेट दे दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

इंकजेट प्रिंटर्स से कैसे अलग होते हैं लेजर प्रिंटर, जानिए विस्तार से

4999 रुपये में लॉन्च हुए Shine M815 फोन को टक्कर देंगे इंटेक्स और स्वाइप के ये हैंडसेट

जियोफोन बनाम भारत 1 बनाम कार्बन ए40 इंडियन: जानें कौन-सा फोन है ज्यादा बेहतर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।