विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैमसंग ने लॉन्च किया फ्लिप स्मार्टफोन, 4 जीबी रैम के साथ हैं शानदार फीचर्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 03 Aug 2017 04:21 PM (IST)Updated: Thu, 03 Aug 2017 04:30 PM (IST)

शानदार फीचर्स वाला यहा नया स्मार्टफोन गुजरे जमाने के फ्लिप फोन्स की याद दिलाता है लेकिन तकनीक के मामले में यह बेहद एडवांस है

सैमसंग ने लॉन्च किया फ्लिप स्मार्टफोन, 4 जीबी रैम के साथ हैं शानदार फीचर्स
सैमसंग ने लॉन्च किया फ्लिप स्मार्टफोन, 4 जीबी रैम के साथ हैं शानदार फीचर्स

नई दिल्ली (नई दुनिया)। सैमसंग अपने नए फ्लैगशिप फोन्स लेकर आ रहा है लेकिन इस सब के बीच साउथ कोरियन कंपनी ने फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च किया है। SM-G9298 स्मार्टफोन पिछले साल कंपनी द्वारा केवल चीनी बाजार के लिए लॉन्च किया गया था। शानदार फीचर्स वाला यह नया स्मार्टफोन गुजरे जमाने के फ्लिप फोन्स की याद दिलाता है लेकिन तकनीक के मामले में यह बेहद एडवांस है। इसे केवल ब्लैक कलर वेरिएंट में ही उपलब्ध कराया जाएगा।

सैमसंग SM-G9298 के फीचर्स:

इस फोन में फीचर्स की बात करें तो इसमें 4 जीबी की रैम दी गई है। साथ ही 4.2 इंच के फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 2.15 गीगाहर्ट्ज और 1.6 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया गया है। के नीते क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। इसमें 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है जिसे 256 जीबी तक एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 4जी सपोर्ट करने वाला यह फ्लिप स्मार्टफोन 2300 एमएएच बैटरी के साथ आ रहा है जिसे वायरलेस चार्जिंग के साथ चार्ज किया जा सकता है। इस फोन को कंपनी ने अभी चीन में ही लॉन्च किया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी कनेक्टविटी, माइक्रो यूएसबी, यूएसबी 2.0, ब्लूटूथ वी4.1, एनएफसी, वाई-फाई और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

जियो के बाद इंटेक्स ने लॉन्च किया पहला 4G VoLTE फीचर फोन टर्बो प्लस 4G

ब्लैकबैरी और इनफिनिक्स ने भारत में लॉन्च किए अपने नए स्मार्टफोन्स, जानें फीचर्स

100 दिन की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स Selfie 2

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।