विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

100 दिन की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स Selfie 2

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 31 Jul 2017 10:37 AM (IST)

माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है

100 दिन की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स Selfie 2
100 दिन की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स Selfie 2

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपना नया हैंडसेट पेश कर दिया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है। इस फोन का नाम सेल्फी 2 है। इस फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है। इसे कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। कंपनी इसके साथ 100 दिन की रिप्लेसमेंट गारंटी दे रही है। इसके तहत अगर यूजर का फोन दी गई अवधि में खराब हो जाता है तो उसे नई डिवाइस दी जाएगी। इसके साथ ही कंपनी 10 साल की वारंटी भी दे रही है।

माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 का कैमरा:

इस फोन को खासतौर से सेल्फी के लिए बनाया गया है। यह फोन एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/2.0 के साथ सोनी आईएम135 सेंसर वाले 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस है। साथ ही इसमें वन टच शॉट मोड और ब्यूटी मोड दिया गया है। कंपनी ने इसमें बोकेह इफेक्ट भी दिया है। वहीं, इसमें ओवी8856 सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो अपर्चर एफ/2.0, ऑटो सीन डिटेक्शन और पैनोरमा मोड से लैस है। इसके रियर कैमरा में एक सुपरपिक्सल इमेज मोड दिया गया है। इसके जरिए 5200 मेगापिक्सल तक की फोटोज खीचीं जा सकती हैं।

माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 के फीचर्स:

इसके डिस्प्ले के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन मेटल यूनिबॉडी से बना है। साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

ड्यूल डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए मेजू प्रो7 और प्रो7 प्लस, जानें कीमत और फीचर्स

शाओमी मी 5एक्स और इंटेक्स एक्वा पावर 4 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ड्यूल रियर कैमरा, स्नैपड्रैगन 835 व शैटरशील्ड डिस्प्ले के साथ मोटो जेड2 फोर्स लॉन्च


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।