यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Micromax ने लांच किया Canvas Juice 3, कीमत 8,769 रुपये
Micromax ने अपने स्मार्टफोंस के Canvas series को बढ़ाते हुए नया एंड्रायड स्मार्टफोन ‘Canvas Juice 3’ लांच किया। 8,769 रुपये ...और पढ़ें

नई दिल्ली। Micromax ने अपने स्मार्टफोंस के Canvas series को बढ़ाते हुए नया एंड्रायड स्मार्टफोन ‘Canvas Juice 3’ लांच किया। 8,769 रुपये की कीमत वाला यह फोन ऑनलाइन सेल किया जाएगा यह अभी कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
यह डुअल सिम स्मार्टफोन Corning Gorilla Glass 3 के साथ 5 इंच (720x1280p) HD IPS डिस्प्ले वाला है और यह एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है।
1.3GHz मीडियाटेक (6580) प्रोसेसर और 2GB RAM वाले इस फोन में 8GB का इंटरनल स्टोरेज है और यह 32GB के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है।
Micromax Canvas Juice 3 में 4,000mAh की बैटरी लगी है और यह LED flash के साथ 8MP के रियर व 2MP के सेकेंडरी कैमरे से लैस है।