विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्‍हाट्सएप हैक: खतरे में लाखों यूजर्स

By Monika minalEdited By:
Published: Thu, 10 Sep 2015 05:23 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2015 11:03 AM (IST)

व्‍हाट्सएप के वेब वर्जन के 200,000 से भी अधिक यूजर्स खतरे में हैं। इस एप पर साइबर अटैक हुआ है, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। व्हाट्सएप के वेब वर्जन के 200,000 से भी अधिक यूजर्स खतरे में हैं। इस एप पर साइबर अटैक हुआ है, हैकर्स उनके फोन नंबर का उपयोग कर पर्सनल डाटा ले रहे हैं।

व्हाट्सएप वेब सर्विस, एप के माध्यम से नहीं बल्कि स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर ब्राउजर के माध्यम से चलने वाला एर्विस है।

एक सिक्योरिटी फर्म चेक प्वाइंट के अनुसार, हैकर्स किसी भी फोन नंबर पर vCard भेजते हैं।

vCard एक तरह का इलेक्ट्रॉनिक कंटैक्ट कार्ड होता है जो आप किसी अन्य को भेज सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि कोई आपके फोन के कंटैक्ट बुक से किसी अमुक का नंबर चाहता है, आप vCard भेज सकते हैं और पाने वाले व्यक्ति के पास सारा विवरण पहुंच जाएगा। हैकर्स के जरिए भेजे जा रहे vCard में मैलिशस कोड होते हैं जो bots, ransomware और remote access tools (RATs) यूजर के फोन या पीसी पर दे सकता है।

Bots यूजर के सिस्टम को धीम कर सकता है, ransomware से अपने डाटा को एक्सेस करने के लिए पैसे चुकाने पड़ेंगे जबिक RATs की मदद से हैकर्स डिवाइस का एक्सेस पा सकते हैं।

सिक्योरिटी फर्म ने कहा कि व्हाट्सएप वेब को आसानी से हैक किया जा सकता है और इसके लिए हैकिंग टूल्स की जरूरत भी नहीं होगी।

इसका खुलासा पहली बार 21 अगस्त को हुआ और इसे 27 अगस्त को फिक्स किया गया। पब्लिक के सामने यह खुलासा 8 सितंबर को हुआ।

सिक्योरिटी फर्म के ग्रुप मैनेजर ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा, शुक्र है कि व्हाट्सएप ने तुरंत ही जिम्मेवारी के साथ काम किया और इस हैकिंग को तुरंत रोक दिया गया।‘

हाल ही में व्हाट्सएप ने यह घोषणा किया है कि यह 900 मिलियन यूजर्स के आंकड़े तक पहुंच गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।