विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5000एमएएच की दमदार बैटरी और 13एमपी कैमरा से लैस है एसर का यह बजट फोन

By MMI TeamEdited By:
Published: Fri, 22 Apr 2016 06:23 PM (IST)Updated: Mon, 25 Apr 2016 12:10 PM (IST)

एसर ने अपना नया बजट फोन एसर लिक्विड जेस्ट प्लस लांच कर दिया है। यह डिवाइस न्यूयार्क में एक इवेंट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एसर ने अपना नया बजट फोन एसर लिक्विड जेस्ट प्लस लांच कर दिया है। यह डिवाइस न्यूयार्क में एक इवेंट में पेश की गई और वहां यह 250 डॉलर यानि 16,500 रुपये में उपलब्ध होगा।

फोन को पॉवरफुल बनाने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5000 एमएएच की बैटरी है जोकि फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करती है। इस नए एसर फोन की कड़ी टक्कर इतनी ही क्षमता वाली बैटरी से लैस अन्य एंड्रायड फोन से होगी जैसे- सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो, लेनोव वाइब पी1 टर्बो और आसुस जेनफोन मैक्स।

पढ़े: 21 एमपी कैमरा और 6 जीबी रैम के साथ बहुत कुछ है इस फोन में खास

एसर के इस नए स्मार्टफोन में 5.5 इंच डिस्प्ले 720x1280 पिक्सल रेजोल्यूशन से लैस है, इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज पर चलने वाला मीडियाटेक एमटी 6735 प्रोसेसर 2 जीबी रैम के साथ है, इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है।

इस एंड्रायड डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ 13 एमपी रियर कैमरा और 5 एमपी का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। यह फोन 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।