विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Whatsapp पर चैटिंग का मजा दोगुना करने आ रहे हैं दर्जनों इमोजी, जल्द मिलेगा अपडेट

By MMI TeamEdited By:
Published: Fri, 04 Dec 2015 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2015 05:52 PM (IST)

Whatsapp अपने एंड्रायड यूजर्स के लिए जल्द ही अपडेट करने वाला है। एंड्रायड के लिए व्हाट्स एप के इस नए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

व्हाट्स एप दिनोंदिन लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच रहा है। Whatsapp अपने एंड्रायड यूजर्स के लिए जल्द ही अपडेट करने वाला है। एंड्रायड के लिए व्हाट्स एप के इस नए वर्जन (v2.12.374) में चैटिंग का मजा दोगुना करने के लिए दर्जनों इमोजी को शामिल किया जा रहा है।

पढ़े: बहुत उपयोगी है व्हाट्स एप के ये 6 नए फीचर

आपके मन की भावनाओं को फेशियल एक्सप्रेशन और कैरेक्टर्स के साथ व्यक्त करने के लिए इसमें दुखी फेस, उल्टे चेहरे और चश्मे वाले इमोजी इत्यादि शामिल किए जा रहे हैं, इतना ही नहीं एक इमोजी ऐसा भी है जिसकी आंखों में डॉलर बना है।

पढ़े: 5 नए लुभावने फीचर्स के साथ Yahoo Messenger का नया वर्जन हुआ लांच

अभी यह अपडेट वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा, लेकिन शीघ्र ही कंपनी इसे गूगल प्ले स्टोर पर सभी एंड्रायड यूजर्स के लिए उपलब्ध करा देगी। फिलहाल यह अपडेट ऑटोमेटिकली नही है।