Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्हाट्सएप के लेटेस्ट अपडेट में आ सकता है ग्रुप वॉयस कॉलिंग फीचर

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Mon, 23 Oct 2017 10:31 AM (IST)

    व्हाट्सएप के नए अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। जानिए इस बार व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए क्या खास लेकर आने वाला है

    व्हाट्सएप के लेटेस्ट अपडेट में आ सकता है ग्रुप वॉयस कॉलिंग फीचर

    नई दिल्ली (जेएनएन)। व्हाट्सएप बहुत जल्द अपने 1 बिलियन यूजर्स को एक खास फीचर की सौगात देने वाला है जिसकी मदद से वो एक-दूसरे से और बेहतर तरीके से जुड़ पाएंगे। कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है की एंड्रॉयड के लेटेस्ट बीटा वर्जन में ग्रुप वॉयस कॉल्स फीचर लाया जाएगा। WaBetaInfo वेबसाइट के मुताबिक, 2.17.70 व्हाट्सएप बीटा अपडेट में ग्रुप कॉल्स फीचर उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रुप वीडियो कॉल्स आने की भी उम्मीद:

    फेसबुक अधिकृत मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ग्रुप वॉयस कॉलिंग पर कार्य कर रही थी। ऐसी खबर थी की व्हाट्सएप में यह फीचर अगले वर्ष तक आएगा। फेसबुक मैसेंजर पर ऐसा ही एक फीचर पहले से मौजूद है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की ग्रुप वीडियो कॉलिंग को लेकर भी कोई फीचर लाया जा सकता है।

    व्हाट्सएप के आने वाले इस नए फीचर के बारे में WeBetaInfo ने ट्वीट किया की इसका नया अपडेट सर्वर को  यह पूछने के लिए रिक्वेस्ट भेजता है की जिस यूजर को आप कॉल कर रहे हैं वो किसी और ग्रुप कॉल में है या नहीं।

    क्या होगा व्हाट्सएप के नए अपडेट में:

    एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सएप के नए बीटा वर्जन में कई अपडेट्स जारी किए जाएंगे:

    • इसमें एप को और छोटे साइज में उपलब्ध कराया जाएगा।
    • इसी के साथ एक और फीचर लाया जाएगा, जिसके अंतर्गत आप जब भी अपना नंबर बदलेंगे तो आपके दोस्तों को नोटिफिकेशन जाएगी। जब भी आप अपना नंबर बदलेंगे यह फीचर अपना काम करेगा।
    • व्हाट्सएप बेहतर ग्रुप मैनेजमेंट के लिए एडवांस फीचर भी लेकर आएगा। इसमें एक ऐसा टूल दिया जाएगा जिससे ग्रुप को बनाने वाले को ग्रुप में मौजूद अन्य एडमिन डिलीट नहीं कर पाएंगे। इसी के साथ ग्रुप के एडमिन यह चयन कर पाएंगे की ग्रुप में मौजूद अन्य मेंबर्स ग्रुप के सब्जेक्ट, उसके आइकॉन और विवरण को बदल पाएंगे या नहीं।
    • इसके अलावा व्हाट्सएप के Unsend फीचर का तो सभी को बेसब्री से इंतजार है, जिसे जल्द ही यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
    • इसी के साथ मैसेजिंग एप Delete for Everyone फीचर पर भी कार्य कर रही है।

    यह भी पढ़ें:

    पासवर्ड को और सुरक्षित बना देंगी ये खास मोबाइल एप्लीकेशन, जानिए

    फेसबुक मैसेंजर के इन फीचर्स के बारे में नहीं जानते होंगे आप, जानें

    एंड्रॉयड और iOS के लिए उपलब्ध हैं ऑडियोबुक्स एप्स, अब किताबों को सुन सकते हैं आप 

    comedy show banner
    comedy show banner