Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एंड्रॉयड और iOS के लिए उपलब्ध हैं ऑडियोबुक्स एप्स, अब किताबों को सुन सकते हैं आप

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Fri, 29 Dec 2017 12:31 PM (IST)

    हम अपनी इस खबर में आपको कुछ ऐसी ही ऑडियोबुक के बारे में बता रहे हैं जिनको आप सिर्फ पढ़ ही नहीं बल्कि सुन भी सकते हैं

    एंड्रॉयड और iOS के लिए उपलब्ध हैं ऑडियोबुक्स एप्स, अब किताबों को सुन सकते हैं आप

    नई दिल्ली (जेएनएन)। रोजमर्रा की जिंदगी में स्मार्टफोन ने एक खास जगह बना ली है। स्मार्टफोन तब तक स्मार्ट नहीं बनता, जब तक कि उसमें स्मार्ट एप्स मौजूद न हो। इन्हीं में से एक ऑडियोबुक एप्स भी हैं। इन एप्स की मदद से आप न सिर्फ गाने सुन सकते हैं बल्कि लेटेस्ट बेस्टसेलेर को भी सुन सकते हैं। आप इस एप्स के जरिए अपनी पसंद के सेलिब्रिटी की बायोग्राफी को पढ़ उनके बारे में जान सकते हैं। हम अपनी इस खबर में आपको कुछ ऐसी ही ऑडियोबुक के बारे में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देखें वीडियो-

    Audiobooks.com

    ऑडियोबुक्स डॉट कॉम में 100,000 से ज्यादा टाइटल दिए गए हैं। इस एप का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को हर महीने 14.95 डॉलर देने होंगे। इस एप की सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर को हर महीने एक नई किताब की सुविधा मिलेगी। साथ ही, बता दे कि यूजर को इसमें पहली किताब के लिए किसी तरह का पेमेंट नहीं करना होगा यानी कि यह फ्री होगी। इसके अलावा, अगर यूजर इस एप की सब्सक्रिप्शन को कैंसेल करता है तो वह पहले की खरीदी ऑडियो बुक को अपनी लाइब्रेरी में रख सकता है। यह एप iOS और एंड्रॉयड दोनों पर मौजूद है।

    Audiobooks.com Player

    Audiobooks from Audible

    ऑडिबल काफी पॉपुलर ऑडियोबुक पब्लिशर है। ऑडियोबल में 180,000 वॉल्यूम ऑडियो लाइब्रेरी मौजूद हैं। इस एप में सबसे हालिया और बिकने वाली किताबें शामिल हैं। इस एप का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को हर महीने 15 डॉलर देने होंगे। वहीं, इस एप की एक खास बात यह है कि यूजर को इसमें 30 दिन का ट्रायल मिलेगा। यह एप iOS और एंड्रॉयड दोनों पर उपलब्ध है।

    LibriVox

    लिबरीवॉक्स एक फ्री एप है। इस एप की मदद से आप फ्री में ऑडियोबुक्स को डाउनलोड कर सकते हैं और इन्हें सुन सकते हैं। हालांकि, इस एप में ज्यादा ऑडियोबुक्स को शामिल नहीं किया गया है। इसमें 25,000 ऑडियोबुक्स ही मौजूद हैं। इसमें आप बायोग्राफिक, हिस्ट्री और दूसरी पब्लिक डोमेन पब्लिकेशन को पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही, किसी ऑडियबुक को डाउनलोड करने से पहले आप उसे प्ले कर सकते हैं। यह एप सिर्फ iOS पर ही उपलब्ध है।

    Listen

    एंड्रॉयड वर्जन पर उपलब्ध यह एप एक ऑडियोबुक है। लिसेन का इंटरफेस इस्तेमाल करने में काफी आसान है। जिसमें आप अपने मुताबिक इसकी स्पीड को एडजस्ट कर सकते है। साथ ही, बुकमार्क को जोड़ना, ब्लूटूथ में स्वीच करना, स्लीप टाइमर को सेट करना जैसे विकल्प मौजूद हैं। यह एप एंड्रॉयड पर काम करता है।

    Listen Player

    Free Books Ultimate Classics Library – iOS

    फ्री बुक्स एक हाइब्रिड एप है जो कि ईबुक और ऑडियोबुक दोनों में मौजूद है। इसमें 5200 ऑडियोबुक मौजूद है। यूजर इस एप का इस्तेमाल काफी आसानी से कर सकते हैं। साथ ही, यूजर अपनी समय के मुताबिक इसमें ऑडियोबुक को पढ़ या सुन सकता है।

    यह भी पढ़ें:

    फेसबुक मैसेंजर के इन फीचर्स के बारे में नहीं जानते होंगे आप, जानें

    बागवानी का रखते हैं शौक तो ये मोबाइल एप्लीकेशन हैं आपके काम के, देखिए लिस्ट

    अब व्हाट्सएप यूजर्स अपनी लाइव लोकेशन कर पाएंगे शेयर, जानें कैसे

    comedy show banner
    comedy show banner