Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हैं दुनिया की टॉप 10 एप्स, यूजर्स ने किया सबसे ज्यादा इस्तेमाल

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 10 Sep 2017 01:00 PM (IST)

    इस पोस्ट में हम आपको ऐसी 10 एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक सर्वे के अनुसार यूजर द्वारा सबसे ज्यादा पसंद और इस्तेमाल की गई

    ये हैं दुनिया की टॉप 10 एप्स, यूजर्स ने किया सबसे ज्यादा इस्तेमाल

    नई दिल्ली (जेएनएन)। वर्तमान समय में स्मार्टफोन यूजर्स एप्स का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं। गूगल प्ले स्टोर पर आज कई तरह की एप्स मौजूद हैं। यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कई एप निर्माता कंपनियां नई एप्स लॉन्च कर रही हैं। कॉमस्कोर ने हाल ही में 18 से 34 साल के दुनियाभर के एप यूजर्स को लेकर एक सर्वे किया। इसमें यूजर्स से ऐसी एप्स के बारे में पूछा गया जिसे वो सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। सर्वे में ऐसी 10 एप्स सामने आई जिनके बिना यूजर्स रह नहीं सकते। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन-सी एप्स किस पायदान पर रहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. अमेजन:

    इसे जेफ बेजोस ने शुरू किया था। यह एक ई-कॉमर्स कंपनी है। इसके जरिए यूजर्स ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।

    2. जीमेल:

    ई-मेल का इस्तेमाल तो हर कोई करता है। और ज्यादातर यूजर्स की आईडी @gmail.com पर ही रजिस्टर है। आपको बता दें कि जर्मनी और पोलैंड में रहने वाले लोग गूगल ईमेल सर्विस को @ googlemail.com के नाम से इस्तेमाल करते हैं।

    3. फेसबुक:

    यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सोशल नेटवर्किंग साइट है। इसे मार्क जुकरबर्ग ने शुरु किया था। उन्होंने इसका कलर थीम ब्लू रखा है।

    4. फेसबुक मैसेंजर:

    यह यूजर्स को एक दूसरे से मैसेज पर कनेक्ट रखने का जरिया है। सिर्फ मैसेज ही नहीं मैसेंजर से आप किसी को पैसे भी ट्रांसफर कर सकते हैं।

    5. यूट्यूब:

    इसके जरिए यूजर्स हर तरह के वीडियो देख सकते हैं। अगर सबसे ज्यादा व्यू की बात करें तो अभी तक सबसे ज्यादा व्यू म्यूजिक वीडियो गंगनम स्टाइल को मिले हैं। इसे अभी तक 2.7 अरब लोग देख चुके हैं।

    6. गूगल मैप्स:

    यह एप यूजर्स के काफी काम आ सकती है। अगर आप कहीं जा रहे हैं तो गूगल मैप्स से रास्ते का पता लगा सकते हैं। इससे किसी भी लोकेशन तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

    7. गूगल सर्च:

    यहां से आपको हर जानकारी मिल जाएगी। गूगल पर करीब 3 अरब का इंडेक्स है। आपको बता दें कि अगर इस इंडेक्स को प्रिंट करवाया जाए तो सैंकड़ों किलोमीटर लंबे पेपर की जरुरत पड़ेगी।

    8. एप्पल एप स्टोर:

    एप्प्ल प्ले स्टोर को iOS प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जाता है।

    9. व्हाट्सएप:

    इसे साल 2009 में ब्रायन ऐक्टन और जैन कूम द्वारा शुरू किया गया था। हालांकि, अब इसे फेसबुक ने खरीद लिया है। यह आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप है।

    10. इंस्टाग्राम:

    यह भी सोशल मीडिया की ही एप है। इसमें यूजर्स स्टोरीज अपलोड कर सकते हैं। साथ ही फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    व्हाट्सएप के इन 5 कॉमन फीचर्स का नहीं करते होंगे इस्तेमाल, जानें इनके बारे में

    व्हाट्सएप बिजनेस हुआ शुरू, जानें आपको क्या होगा फायदा

    व्हाट्सएप कैसे कर रहा है हमारी जिंदगी पर असर, इन 5 तरीकों से समझिए