विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपके लिए जरूरी है ये 4 मोबाइल वॉलेट्स

By MMI TeamEdited By:
Published: Wed, 21 Oct 2015 07:00 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2015 07:10 PM (IST)

अब mobile wallet से आप लगभग सभी बेसिक जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको 4 ऐसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आजकल लगभग हर व्यक्ति अपने स्मार्टफोन में mobile wallets का यूज कर रहा है। इसकी लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। वैसे ज्यादातर लोग इसे खास कारणों से ही इस्तेमाल करते हैं। कुछ के लिए mobile wallet अपना फोन रिचार्ज करने का जरिया है, कुछ इसे बतौर टैक्सी मनी रिफिल एप इस्तेमाल करते हैं और कुछ लोगों ने इसे Cafe Coffee Day में खरीदारी के लिए उपयोग करना शुरू कर दिया है। कहने का मतलब सिर्फ इतना है कि अब mobile wallet से आप लगभग सभी बेसिक जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको 4 ऐसे mobile wallet के बारे में बता रहे हैं जो आपके पास होने ही चाहिए:

1.Paytm

पेटीएम ने मोबाइल रिचार्जेस, डीटीएच प्लान्स और बिल पेमेंट से शुरूआत की थी और फिर बाद में इसके wallet पार्टनर्स में उबेर, बुकमाइ शो और मेक माइ ट्रिप भी शामिल कर लिए गए और साथ ही शॉपिंग, ट्रैवल, एंटरटेनमेंट और फूड की कैटेगरीज भी उपलब्ध होने लगी। पेटीएम इकलौता ऐसा एप है जो IRCTC की बुकिंग को सपोर्ट करता है और इसे पेमेंट बैंक सेटअप के लिए आरबीआइ से लाइसेंस मिला हुआ है।

2.FreeCharge

फ्री चार्ज से भारत में आप कोई भी प्रीपेड-पोस्टपेड मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट, डीटीएच और डाटा कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं। अपने प्लेटफॉर्म फीचर के लिए इसने हाल ही में मेट्रो कार्ड रिचार्जिंग को जोड़ा है। यह wallet डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड्स और नेट बैंकिंग के साथ भरा जा सकता है और इसे वेब ब्राउजर या एप से भी मैनेज किया जा सकता है।

3.MobiKwik

MobiKwik का भी इस्तेमाल मोबाइल रिजार्ज, बिल पे करने के लिए होता था, लेकिन अब यह बुक माइ शो, मेक माइ ट्रिप, डोमिनोज पिज्जा, इबे इत्यादि के दवारा भी एक्सेप्ट किया जाता है। इसकी वेबसाइट पर दोनों ऑनलाइन और ऑफलाइन यूजर्स के लिए कैश बैक ऑफर्स लिस्टेड है। MobiKwik ने ऑफलाइन पार्टनर्स जैसे- Cafe Coffee Day के साथ पहले ही अच्छा काम कर रहा है।

4.Airtel Money

एयरटेल मनी थोड़ा wallet की ही तरह है, जिसमें ग्राहको द्वारा पैसा निकालने या रिडेम्शन की परमिशन नहीं होती। इसे भी रिचार्जेस के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, कॉन्टैक्ट्स शॉप्स और बैंक अकाउंट्स को पैसा ट्रांसफर करने, बिल की पेमेंट करने और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए पे करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ट्रेन के टिकट्स भी बुक किए जा सकते हैं।