विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रीपेड में भी लें पोस्टपेड का मजा!

By MMI TeamEdited By:
Published: Thu, 04 Feb 2016 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2016 03:13 PM (IST)

आप अगर प्रीपेड यूजर है और अपने नंबर पर पोस्टपेड नंबर जैसी बिलिंग फैसिलिटी चाहते हैं तो एक ऐसा एप ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आप अगर प्रीपेड यूजर है और अपने नंबर पर पोस्टपेड नंबर जैसी बिलिंग फैसिलिटी चाहते हैं तो स्मार्टब्रो एप आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। यह एप फोन डायलर पर बैलेंस भी बताता रहता है, इतना ही नहीं, यह एप चार भाषाओं को सपोर्ट करता है- हिंदी, मराठी, गुजराती और अंग्रेजी और आने वाले दिनों में और क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा।

पढ़े: इस तरह पाएं फ्री मोबाइल डाटा

यह एप पेडिंग टेक्नोलॉजी की मदद से यूजर को इंटरनेट डाटा पैक खत्म होने से तीन घंटे पहले सूचित करता है। कोशिश यही है कि यूजर को समय से पहले जानकारी रहे, ताकि इंटरनेट के चक्कर में झटपट बैलेंस ना खत्म हो जाए। यह एप यूजर को प्रत्येक एप द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे डाटा की भी जानकारी देता है। जानकारी एप के आधार पर और दैनिक आधार पर दी जाती है।

कंपनी का कहना है कि एप को यूजर से पॉजिटीव फीडबैक मिल रहा है। उन्होंने एक यूजर के साथ हुए वाकये का भी ज़िक्र किया। एक यूज़र की शिकायत थी कि उसके टेलीकॉम ऑपरेटर ने बिना किसी वजह से 210 रुपये बैलेंस के काट लिए। यूजर इस एप की मदद से यह साबित करने में कामयाब रहा कि कंपनी से गलती हुई है। अंत में कंपनी को पैसे वापस लौटाने पड़े।

पढ़े: कमाल का एप, टाइपिंग बंद करते ही डिलीट हो जाएगा हर शब्द

इस एप को पुणे स्थित मोबाइल एप स्टार्टअप कंपनी ऑप्टिनो मोबीटेक प्राइवेट लिमिटेड ने रिलीज किया है। स्मार्टब्रो एप का समर्थन गूगल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन आनंदन ने किया है और इसे 'बिल्ट फॉर इंडिया' का तमगा दिया है।