Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गईं ये मोबाइल एप्लीकेशन, जानिए क्या कुछ बदल गया

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 29 Aug 2017 07:11 AM (IST)

    इस पोस्ट में हम आपको ऐसी ही कुछ एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें कई बदलाव किए गए हैं

    पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गईं ये मोबाइल एप्लीकेशन, जानिए क्या कुछ बदल गया

    नई दिल्ली (जेएनएन)। काफी कम समय एप्स के लुक और इंटरफेस में बड़े बदलाव देखे गए हैं। 10 साल पहले तक जहां एप्स का इतना इस्तेमाल नहीं होता था। वहीं, अब एक-दूसरे से बात करने या दुनियाभर की जानकरी रखने के लिए एप्स हमारे जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई हैं। पिछले कुछ समय में कई एप्स मार्किट में उपलब्ध कराई गईं। इनमें से कुछ ऐसी एप्स भी हैं जो यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय रहीं लेकिन यह अभी उपलब्ध नहीं हैं। इसके साथ ही कई ऐसी भी एप्स हैं जो आज तक यूजर्स को अपने साथ जोड़े रखने में कामयाब रही हैं। इन एप्स में पहले के मुकाबले इतना ज्यादा बदलाव किया गया है कि अब अगर इनका पहले का वर्जन देखा जाए तो शायद वो आपको अजीब लग सकती हैं। इस पोस्ट में हम आपको ऐसी ही कुछ एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें कई बदलाव किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Facebook:

    कुछ समय पहले की बात करें तो फेसबुक का इंटरफेस बहुत ही आसान और टाइल बेस्ट था। लेकिन मौजूदा फेसबुक एप में कई अपडेट किए गए हैं। स्नैपचैट का स्टोरीज फीचर भी एड किया गया है। हालांकि, फेसबुक का पुराना वर्जन भी उपयोगी कहा जा सकता है। मूल रूप से, 2008 में आईओएस के लिए एक आधिकारिक एप जारी करने से पहले आईफोन पर एक विशेष मोबाइल यूआरएल के जरिए फेसबुक चलाया जाता था। एंड्रॉयड एप को 2009 में पेश किया गया था।

    Twitter:

    मौजूदा ट्विटर एप एक थर्ड पार्टी क्लाइंट हैं जिसका नाम Tweetie है। ट्विटर ने इसे 2010 में खरीद कर रीब्रैंड किया था। नीचे दी गई दायीं फोटो Tweetie डिजाइन है। इस एप में बाद में कई बदलाव किए गए।

    Evernote:

    यह आईफोन और एंड्रॉयड के लिए उपलब्ध है। रिलीज से लेकर अब तक इस एप में कई बदलाव किए गए हैं। इस एप को मार्किट में 10 साल हो चुके हैं। इसमें कई बेसिक फंक्शन्स दिए गए हैं। इनमें नोट बनाना, पिक्चर, ऑडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    Netflix:

    लॉन्च से लेकर अब तक नेटफ्लिक्स में कई बदलाव किए गए हैं। जहां पहले इसका रेड इंटरफेस था। वहीं, अब इसे अपग्रेड कर ब्लैक इंटरफेस के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही नेटफ्लिक्स ने अपनी खुद की प्रोग्रामिंग भी शुरु की थी।

    Google Earth:

    इसे 2008 में आईओएस में पेश किया गया था। इसके जरिए आप दुनिया के किसी भी हिस्से के बारे में जान सकते हैं। पहले के मुकाबले अब इस एप में 3डी इमेजीनेरी और इन्फो कार्ड्स शामिल किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें:

    फेक नहीं हैं 2017 की ये 5 फ्री रिचार्ज एप्स, मिलता है फ्री टॉकटाइम

    स्मार्टफोन कीबोर्ड की ये एप्स हैं खास, बदल देंगी आपकी टाइपिंग का अंदाज

    अब किसी भी भाषा में करें अनुवाद, ये हैं 2017 की टॉप 5 ट्रांस्लेशन एप्स 

    comedy show banner
    comedy show banner