Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्मार्टफोन कीबोर्ड की ये एप्स हैं खास, बदल देंगी आपकी टाइपिंग का अंदाज

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Sat, 26 Aug 2017 09:26 PM (IST)

    यहां हम आपको कुछ लेटेस्ट मोबाइल की-बोर्ड के मजेदार तकनीक के बारे में बता रहे हैं

    स्मार्टफोन कीबोर्ड की ये एप्स हैं खास, बदल देंगी आपकी टाइपिंग का अंदाज

    नई दिल्ली (जेएनएन)। तकनीक ने टाइपराइटर से लेकर की-बोर्ड तक का सफर तय कर लिया है। इस सफर में में तकनीक ने काम करने के तरीकों में भी बदलाव को जन्म दिया है। हम सभी की जिंदगी इतनी तेजी से भाग रही है कि कभी-कभी दूसरों से फोन पर बात करने का भी समय निकाल पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में स्मार्टफोन की-बोर्ड हमारा एक ऐसा साथी है जिसपर थिरकती हमारी उंगलियां हमें अपनों के साथ आसानी से कनेक्ट कर देती हैं। स्मार्टफोन का कीबोर्ड जितना महत्वपूर्ण है, शायद उतना ही हम उसे नजर अंदाज भी करते आए हैं। जरा खुद से पूछकर देखिए कि आखिरी दफे आपने कब अपने कीबोर्ड को अपडेट करने के बारे में सोचा होगा। क्या आपको पता है लेटेस्ट मोबाइल कीबोर्ड कुछ ऐसी मजेदार तकनीक से लैस होते हैं, जो ना केवल आपका समय बचा सकते हैं, बल्कि आपको टाइपिंग का बेहतर अनुभव भी दे सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में:

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्विफ्टकी कीबोर्ड

    यह की-बोर्ड प्ले स्टोर में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इसमें आपको कई अलग-अलग थीम, डिजाइन उपलब्ध मिलेंगे। इन्हें आप अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही यह 100 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है। यह की-बोर्ड आपकी टाइपिंग स्पीड को भी बढ़ाता है। इस एप द्वारा किए गए Prediction भी काफी सटीक होता है। इसे गूगल प्ले स्टोर से आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

    फ्लेक्सि

    इसकी मदद से आप स्मार्टफोन के कीबोर्ड में बदलाव कर सकते हैं। अपनी टाइपिंग को और फास्ट करने के लिए आप इस की-बोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस की-बोर्ड की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स GIF फाइल को सर्च कर सकते हैं और अपने दोस्तों को भेज सकते हैं। इसमें आप अपनी पसंद से थीम का चुनाव कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, आप अपनी तस्वीर का उपयोग कीबोर्ड के बैकग्राउंड के रुप में भी कर सकते हैं। कीबोर्ड में GIF के साथ ही एंड्रॉयड लॉन्चर, इंपिजिबल कीबोर्ड, कीबोर्ड नंबर रॉ, कीबोर्ड शॉर्टकट, और रेनबो की पॉप्स जैसे एक्सटेंशन भी उपलब्ध हैं। इसमें ऑटोकरेक्ट का विकल्प भी मौजूद है। गूगल प्ले स्टोर से इसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

    जीबोर्ड

    गूगल कीबोर्ड एक साफ इंटरफेस और कई स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। यह मल्टीपल थीम्स और कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह बेहद खास फीचर ऑटो प्रेडिक्ट के साथ आता है। यह एप ऑटोकरेक्शन की सुविधा भी देती है। गूगल ने यूजर की टाइपिंग को आसान बनाने के लिए इस एप में जेस्चर और वॉयस जैसी सुविधाएं भी दी हैं। जीबोर्ड में यूजर के लिए कई तरह के इमोजी दिए गए हैं। यह सभी एंड्रॉयड डिवाइस को सपोर्ट करता है। इसे गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

    Related image

    क्रोम कीबोर्ड

    इसमें एक ऐसा थीम फीचर मौजूद है, जो आपके द्वारा उपयोग की जा रहीं एप्स के अनुसार रंग बदलता रहता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आपने फेसबुक मैसेंजर टाइप किया है तो की-बोर्ड भी नीले रंग में बदल जाता है। इसके अलावा, यह कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। आप कीबोर्ड के माध्यम से GIF और इमोजी भेज सकते हैं।

    टेनर GIF कीबोर्ड

    यह एक फन की-बोर्ड है। इसकी मदद से आप GIF भेज सकते हैं। यह आपका डिफॉल्ट कीबोर्ड नहीं बनता।लेकिन आप इसे अपनी पसंद के कीबोर्ड के साथ एकीकृत कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, आप अपने फोन पर एक वीडियो से एक स्निपेट रिकॉर्ड कर सकते हैं। एक कस्टम GIF बना सकते हैं या रिकॉर्ड करने के लिए अपने डिवाइस के कैमरे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    एंड्रायड और iOS पर इस तरह करें मैसेज शेड्यूल, ये एप्स करेंगी मदद

    इन 5 एप्स की मदद से आज घर बैठें देखें सूर्य ग्रहण

    सरकार ने भीम एप पर कैशबैक स्कीम 31 मार्च तक बढ़ाई

    comedy show banner
    comedy show banner