बच्चों की स्मार्टफोन एक्टिविटी जानने से लेकर प्रेजेंटेशन बनाने तक मदद करेंगी ये 5 एप्स
छोटे-छोटे कामों में बर्बाद होने वाले समय को बचाना चाहते हैं तो करें इन एप्स का प्रयोग
नई दिल्ली(जेएनएन)। स्मार्टफोन का सही इस्तेमाल किया जाए तो यह कई बड़ी परेशानियों का आसान हल ढूंढ कर निकाल सकता है। इसी तरह कुछ एप्स भी होती हैं जो आपके रोजाना के कामों को आसान बना देती हैं।जानते हैं ऐसी 5 एप्स के बारे में जो आपके लिए कामगार साबित हो सकती हैं। इन्हे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
नोटिफिकेशन हिस्ट्री
अगर फोन में आया नोटिफिकेशन गलती से डिलीट हो गया है या पहले से डिलीट हुआ नोटिफिकेशन देखना है तो यह एप आपके काम आ सकती है। इसकी मदद से आप पुरानी नोटिफिकेशन्स रिट्रीव कर सकते हैं।
गूगल फैमिली लिंक
यह एप पेरेंट्स के लिए फायदेमंद है। इसकी मदद से पेरेंट्स नजर रख सकते हैं की बच्चें अपने स्मार्टफोन में क्या कर रहे हैं| इसके जरिए फोन लॉक समेत अन्य चीजों को मॉनिटर किया जा सकता है।
मिनडोमो
यह एप वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए काम की है। प्रेजेंटेशन बनाते समय इस एप की मदद से रियल-टाइम बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें स्लाइड्स बनाने के लिए फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके साथ ही इसे ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से एक्सेस किया जा सकता है।
रैंडमाइजर
इस एप में रैंडम विकल्प दिए गए हैं। जैसे की कमरे के लिए नए रंग के चुनाव से लेकर पासवर्ड बनाने और टॉस करने तक में यह एप मदद करती है। फिलहाल यह एप बीटा स्टेज में हैं।
स्मार्ट वॉलपेपर
जैसा की नाम से ही पता चलता है, इस एप के जरिए आप अपने स्मार्टफोन में अलग-अलग वॉलपेपर डाउनलोड कर सकते हैं| इसे मौसम, दिन, महीने या अलग-अलग तरीके से कस्टमाइज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
हमेशा सेफ रहेगा आपका एंड्रॉयड स्मार्टफोन, कीजिए इन एंटीवायरस एप्स का इस्तेमाल
विडोंज की ये फ्री एप्स आपके पीसी को देंगी नई लाइफ
आपकी फोटो को और खूबसूरत बनाने में मददगार हैं ये 5 एंड्रॉयड कैमरा एप्स
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।