आतंकी धमकियों के बाद भाखड़ा नंगल डैम की सुरक्षा कड़ी, सेना ने घेरा डाला
सुरक्षा एजेंसियों के भाखडा नंगल डैम पर आतंकी हमले के खतरे की सूचना दिए जाने के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सेना और नौसेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है व मॉक ड्रील किया है।
जेएनएन, भाखड़ा बांध (नंगल)। कुतुबमीनार से तीन गुना ऊंचे भाखड़ा नंगल डैम को उड़ाने की धमकी के बाद से यहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों द्वारा लश्कर-ए-तोयबा की ओर से डैम को उड़ाने के लिए विशेष गोताखोरों तैयार करने की जानकारी दी गई है। सेना के जवानों की एक विशेष टुकड़ी भी यहां पहुंची है। नौसेना के 32 जवानों की टुकड़ी में भी यहां पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह यहां डैम, झील और अासपास के क्षेत्र के में मॉक ड्रील कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। सेना के जवानों ने डैम को अपने घेरे में ले लिया है।
सेना और नौसेना के जवानों ने डैम और उसकी झील में की मॉक ड्रील
पानी से लबालब भरी भाखड़ा बांध की 68 किलोमीटर लंबी गोबिंद सागर झील में सेना के गोताखोरों ने भी अभ्यास किया है। शुक्रवार सुबह झील में जांच की और झील से होकर किसी आतंकी हमले की संभावना को रोकने के लिए अभ्यास किया। सेना के गोताखोर झील के रास्तों पर हाई स्पीड बोटस व अन्य अत्याधुनिक साजो-सामान के माध्यम से सुरक्षा प्रबंधों में जुट गए हैं।
यह भी पढ़ें: हनी ट्रैप से आइएस के जाल में फंसा था गाजी बाबा, पंजाब में रह रहा है परिवार
1700 फीट ऊंचे अर्थ कोर ग्रेवल शैल किस्म के इस बैराज का देश की अर्थ व्यवस्था में अहम योगदान है। बरसात के दिनों में विभिन्न प्रांतों को बाढ़ से बचा कर रखने के अलावा भाखड़ा नंगल परियोजना देश की राष्ट्रीय जीडीपी में एक लाख करोड़ से अधिक का योगदान दे रही है। इस परियोजना से नए सिंचित क्षेत्र 90 लाख एकड़ है तथा 13 हजार गांवों तथा 128 कस्बों का भाखड़ा बांध के माध्यम से विद्युतीकरण संभव हो पाया है।
यह भी पढ़ें: गरीबों के हक पर अमीर डाल रहे डाका, हड़प रहे हैं 15 करोड़ की सब्सिडी
-----
'' भाखड़ा बांध की सुरक्षा पहले ही कड़े घेरे में है। अब मिली नई सूचनाओं के बाद सुरक्षा को अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए अनिवार्य इंतजाम किए जा चुके हैं।
-इंजीनियर एसके शर्मा, चेयरमैन,भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।