विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटियाला में ऑनर किलिंग, लव मैरिज करने पर भाई ने बहन की कर दी हत्‍या

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 04 Sep 2016 02:33 PM (IST)Updated: Sun, 04 Sep 2016 03:55 PM (IST)

पटियाला में एक आॅनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक युवक ने प्रेम विवाह करने पर बहन की हत्‍या कर दी।

News Article Hero Image

पटियाला, [वेब डेस्क]। हरियाणा के बाद अब पंजाब में भी आॅनर किलिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिले के एक गांव में प्रेम विवाह करने पर उसके युवक ने अपनी बहन की हत्या कर दी। युवती ने कुछ दिन पहले घर वालों से छिपकर प्रेमी से काेर्ट मैरिज की थी। भाई काे पता चला तो उसने इसका विराेध किया और देर रात बहन की तेजधार हथियार से हत्या कर दी।

घटना पटियाला के ऑफिस ऑफिसर कॉलोनी के नजदीक स्थित गांव खेड़ी गुर्जर की है। जानकारी के अनुसार, 18 साल की मंजीत कौर का बेअंत सिंह नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने कुछ दिन पहले घर वालोें को जानकारी दिए बिना कोर्ट मैरिज कर ली।

पढें : 80 साल की मां की नहीं कर पा रहा था देखभाल, झील में डुबोकर मार डाला

श्ानिवार को लड़की के परिजनों को इस बारे में पता चला। इसके बाद युवती का भाई भैरो भड़क गया और इस शादी को मानने से इन्कार कर दिया। उसने इसका विरोध किया अौर बहन को इसके लिए सबक सिखाने की धमकी दी। देर रात करीब दो बजे जब युवती आैर घर के अन्य लोग सो रहे थे तो भैरो ने तेजधार हथियार से वार कर बहन को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

पढ़ें : घर बुलाकर प्रेमिका से कर रहा था एक साल से दुराचार, गर्भवती हुई तो...

पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें : पत्नी ब्रेकफास्ट तैयार कर डॉक्टर पति को गई बुलाने, ...हालत देखकर उड़ गए होश