यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
80 साल की मां की नहीं कर पा रहा था देखभाल, झील में डुबोकर मार डाला
पंजाब के बठिंडा में एक व्यक्ति ने अपनी 80 साल की मां की झील में डुबाकर हत्या कर दी। यह ...और पढ़ें

जेएनएन, बठिंडा। गरीबी से परेशान एक व्यक्ति अपनी मां की देखभाल ठीक से नहीं कर पा रहा था। कोई रास्ता नहीं दिखा तो उसने दिल को कंपा देने वाला कदम उठाया। वह अपनी 80 साल की मां को घुमाने के बहाने एक झील के पास लग गया और उसमें डुबोकर उसकी हत्या कर दी। वह खुद भी मरना चाहता था, लेकिन दसकी हिम्मत नहीं हुई। इसके बाद उसने झूठी कहानी गढ़कर पुलिस में मां के गुम होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। तीन साल बाद उसने शरब के नशे में धुत होकर खुद अपने गुनाह का राज खाेल दिया।
हुआ यह कि वह अपने दोस्त के साथ बैठकर शराब पी रहा था ताे नशे में चूर होकर उसने अपनी करतूत का खुलासा उसके सामने कर दिया। दोस्त ने पुलिस को सारी हकीकत बता दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के सामने अाने से लोगों के साथ पुलिस वाले भी ताजुव्व में पड़ गए।
बठिंडा के बंगी क्षेत्र निवासी जगदीश ने करीब सवा तीन साल पहले 5 अप्रैल 2005 को अपनी 80 साल की मां विद्या देवी के गायब हाेने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसकी मां की खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला ताे मामले को बंद कर दिया गया।
पढ़ें : घर बुलाकर प्रेमिका से कर रहा था एक साल से दुराचार, गर्भवती हुई तो...
इसी बीच गत दिन वह जनता नगर के निवासी अपने दोस्त जीत सिंह के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान नशे में धुत होकर उसने अपनी दरिंदगी की पूरी कहानी दोस्त को बना दी। इसके बाद जीत सिंह ने बात थाना थर्मल पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने जगदीश को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, उसने फिर फर्जी कहानी बनाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो जगदीश टूट गया और अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
पढ़ें : फोन कर पत्नी बोली-परांठे खाने आ जाओ, पति पहुंचा तो उड़ गए होश
पूछताछ मेंं जगदीश ने बताया कि अचानक उसका धंधा डूब गया था और उसकी बीवी उसे छोड़ चली गई। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी थी और वह मां के साथ ही रहता था। अार्थिक और मानसिक परेशानी की हालत से वह टूट चुका था। इसी दौरान उसने बुजर्ग मां से पीछा छुड़ाने की सोची।पढ़ें : पत्नी ब्रेकफास्ट तैयार कर डॉक्टर पति को गई बुलाने, ...हालत देखकर उड़ गए होश
जगदीश ने पुलिस को बताया कि वह मां को शहर की झील पर घुमाने के बहाने लेकर गया। इसी दौरान उसने उसे झील में धक्का दे दिया। जब उसे अच्छी तरह तसल्ली हो गई कि उसकी मां मर गई है तो वह पुलिस स्टेशन पहुंचा और मां के लापता होने की रिपोर्ट थाना थर्मल में दर्ज करवा दी। उसने बताया कि वह खुद भी मरना चाहता था लेकिन बाद में उसने फैसला बदल लिया।
