विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्‍नी ब्रेकफास्ट तैयार कर डॉक्‍टर प‍ति को गई बुलाने, ...हालत देखकर उड़ गए होश

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 02 Sep 2016 01:15 PM (IST)Updated: Sat, 03 Sep 2016 08:24 PM (IST)

पीजीआइ के में तैनात 31 वर्षीय रेजीडेंट डॉक्टर की पत्‍नी किचन में उसके लिए ब्रेकफास्‍ट तैयार कर रही थी। वह उसे नाश्‍ता करने के लिए उसे बुलाने प‍हुंची तो उसे फंदे पर लटकता पाया।

News Article Hero Image

जेएनएन, चंडीगढ़। पीजीआइ में न्यूक्लीयर मेडिसन विभाग के जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर की नौ माह की गर्भवती पत्नी शुक्रवार सुबह ब्रेकफास्ट तैयार कर रही थी। इस दौरान उसके पति के मन में क्या चल रहा था उसे इसका अंदाजा भी न था। जब वह ब्रेकफास्ट करने के लिए पति को बुलाने गई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति का शव फंदे से लटक रहा था। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंची। डाक्टर को फंदे से उतारा गया। उसे पीजीआइ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की पहचान हिमाचल स्थित सरकाघाट निवासी 31 वर्षीय सुनील के रूप में हुई।

पुलिस को डाक्टर सुनील के पास सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि मैं अच्छा बेटा नहीं बन सका और न ही अच्छा डॉक्टर बन पाया हूं। मुझे माफ कर देना। पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से डॉक्टर सुनील डिप्रेशन में चल रहा था। मृतक डॉक्टर सुनील कुमार ने होशियारपुर स्थित टाडा से एमबीबीएस की थी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर डॉक्टर सुनील कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

सेक्टर 16 निवासी रीना ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे पति अपने कमरे में गए थे। वह रसोई में पति के लिए ब्रेकफास्ट बना रही थी। करीब 15 मिनट तक जब पति कमरे से बाहर नहीं आए तो वे कमरे में गई तो हैरान हो गई। पति ने पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगा रखा था। उन्होंने शोर मचाया और पड़ोसी भागकर कमरे में आए। पड़ोसी और पत्नी ने फंदे पर लटके डॉक्टर सुनील कुमार को उतारा और पीजीआइ में दाखिल करवाया।

पढ़ें : फोन कर पत्नी बोली-परांठे खाने आ जाओ, पति पहुंचा तो उड़ गए होश

डॉक्टरों ने जांच के बाद डॉक्टर सुनील को मृत घोषित कर दिया। पत्नी रीना ने पुलिस को बताया कि पति सुनील सुबह बिल्कुल ठीक ठाक उठे थे। उन्होंने चाय भी पी थी। उनके चेहरे पर कोई टेंशन भी नजर नहीं आ रही थी। उन्होंने बताया कि वे पिछले काफी समय से सेक्टर 16 स्थित कोठी नं 22 में किराये पर रह रहे थे।

पंजाब क्राइम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।