विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुकेरियां में लंगर छक रहे लोगों पर चढ़ी इनोवा, पांच की मौत

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 02 Sep 2016 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 02 Sep 2016 06:25 PM (IST)

लंगर छक रहे लोगों पर इनोवा कार चढ़ गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल एक गंभीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

News Article Hero Image

होशियारपुर (वेब डेस्क)। मुकेरियां में लंगर छक रहे लोगों पर अनियंत्रित इनोवा कार चढ़ गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। हादसे में घायल एक गंभीर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लतीफपुर-खानपुर के श्री दुर्गा देवी मंदिर के समक्ष लंगर लगा हुआ था। श्रद्धालु लंगर छक रहे थे। इसी दौरान एक इनोवा गाड़ी (पीबी 10 डीएच 0096) अचानक वहां अनियंत्रित होकर आ गई। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते गाड़ी ने छह लोगों को कुचल दिया, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां करुण क्रंदन शुरू हो गया।

पढ़ें : महिला कर रही थी 19 साल के लड़के का शारीरिक शोषण, यह हुआ अंजाम

मृतकों की पहचान गंधर्व सिंह (68) पुत्र शिव सिंह, सरपंच करनैल सिंह (60) पुत्र बहादुर सिंह, राम शरण (60) पुत्र बतन चंद तीनों निवासी लतीफपुर तथा दर्शन सिंह पुत्र चंदू राम निवासी अलीपुर के रूप में हुई है, जबकि पूर्व सरपंच जितेंद्र कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी खानपुर की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। बलवंत सिंह पुत्र जोरावर सिंह निवासी लोहगढ़ की गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें : पार्क में प्रेमिका से हुआ झगड़ा तो युवक ने किया यह, सबके उड़ गए होेश