विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पार्क में प्रेमिका से हुआ झगड़ा तो युवक ने सरेआम लगा ली फांसी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 01 Sep 2016 07:20 PM (IST)Updated: Fri, 02 Sep 2016 09:29 AM (IST)

करनाल के अटल पार्क में एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ आया था। दोनों में कहासुनी हो गई तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, करनाल। जींद के एक युवक को कुरुक्षेत्र की एक शादीशुदा युवती से प्यार हो गया था। दोनों बृहस्पतिवार को करनाल के अटल पार्क में मिलने आए। यहां दोनों ने साथ नशा किया और इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक ने प्रेमिका को पानी लाने के बहाने भेज दिया और उसके दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर पेड़ से लटक गया। इससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस प्रेमिका से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि युवती बुरी तरह नशे में है और पूछताछ करने की हालत में नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज के मर्चरी हाउस में रखवा दिया है।

जींद जिले के पिल्लूखेड़ा गांव के युवक जसमेर का कुरुक्षेत्र की कृष्णा कालाेनी में रह रही एक शादीशुदा युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के दो बच्चे हैं और वह मूल रूप से करनाल के बांसो गेट क्षेत्र की रहने वाली है। बृहस्पतिवार को जसमेर करनाल आया हुआ था और प्रेमिका को भी बुलाया था।

पढ़ें : शादी तय होने पर प्रेमी ने मंगेतर को भेज दी छात्रा की न्यूड फोटो , फिर हुआ यह

वह युवती को बस अड्डे से अपने साथ लेकर आटो से अटल पार्क पहुंचा था। पुलिस के अनुसार, दोनों पार्क में बैठकर काफी देर तक बातचीत करते रहे। दोनों ने वहां साथ नशा किया और इसी दौरान दोनों के कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि इसके बाद युवक ने प्रेमिका को पानी लाने के बहाने भेज दिया।

पढ़ें : पहले बनाए नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध फिर जब हवस मिट गई तो...

वह पानी लेकर लौट कर आई तो जसमेर को गले में अपने दुपट्टे से फंदा लगाकर पेड़ से झूलता पाया। इसके बाद उसने शोर मचाया तो लोग जमा हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन प्रभारी मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मनोज कुमार का कहना है कि युवती वहां मौके पर ही मौजूद थी, लेकिन वह नशे की हालत में थी। शुरू में की गई छानबीन में यह बात सामने आई है कि बातचीत के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई है। मौके से युवती का टूटा हुआ मोबाइल भी मिला है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ है।