विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर बनेंगे शेर-ए-पंजाब, व्यापारी देंगे खिताब

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 24 Jun 2017 02:29 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 02:31 PM (IST)

पंजाब का होटल और पैलेस उद्योग मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को शेर-ए-पंजाब सम्मान से सम्मानित करेगा।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर बनेंगे शेर-ए-पंजाब, व्यापारी देंगे खिताब
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर बनेंगे शेर-ए-पंजाब, व्यापारी देंगे खिताब

जेएनएन, लुधियाना। पंजाब का होटल और पैलेस उद्योग मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को शेर-ए-पंजाब सम्मान से सम्मानित करेगा। इसको लेकर लुधियाना में अगले माह समारोह आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी पंजाब होटल इंडस्ट्री के उद्योगपतियों ने होटल महाराजा रिजेंसी में आयोजित प्रेसवार्ता मैं दी। इस दौरान हाईवे पर शराब परोसने  पर लगी पाबंदी को हटाने पर सरकार का धन्यवाद किया गया। इस दौरान फैसला लिया गया कि होटल को भी इंडस्ट्री की तरह पांच रुपये बिजली देने की मांग की जाएगी। इस मौके पर अमरवीर सिंह, साहिल कंसल, विशाल मल्होत्रा, करन बल, मनजीत नागपाल मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: एक दिन की दोस्ती के बाद ही आप के बदले सुर, कहा- अकाली मौकापरस्त