विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्‍नी घर में बना रही थी खाना और पति ने किया ऐसा कि निकल गई चीख

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 23 Oct 2016 11:38 AM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 10:37 AM (IST)

घरेलू विवाद के कारण बच्‍चों के साथ अलग रह रही पत्नी पर पति ने घर में घुस कर तेजाब डाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, लुधियाना। घरेलू विवाद के कारण पत्नी अपने बच्चों के साथ पति से अलग रह रही थी। वह घर में खाना बना रही थी कि अचानक पति घर में घुस आया और उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। उसे गंभीर रूप से झुलसी हालत में सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। हालत काफी गंभीर होने के कारण उसे डाक्टरों ने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया।

पीडि़त महिला हंबड़ा निवासी रमनदीप कौर है। महिला ने पुलिस का दिए बयान बताया कि 13 साल पहले उसकी शादी किला रायपुर के गांव कुप्प खुर्द में हुई थी। इससे उसकी दो बेटियां व एक बेटा है। शादी के कई साल बाद पति उसके साथ झगड़ा और मारपीट करने लगा।

पढ़ें : तलाकशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसाकर करता रहा दुष्कर्म, फिर एक दिन...

यह सब जब उसके सहन से बाहर हो गया तो आठ महीने पहले वह पति के अलग होकर बच्चों समेत हंबड़ा में किराये के मकान में रहने लगी। गांव गौंसपुर स्थित एएचटी पेपर मिल में नौकरी उसको नौकरी मिल गई आैर वह तीनों बच्चों का पालन-पोषण करने लगी।

पढ़ें : मायके गई थी पत्नी, वापस आई तो पति की करतूत जान उड़ गए होश

शनिवार देर शाम वह घर में खाना बना रही थी। उसी दौरान उसका पति घर में घुस आया। उसके एक हाथ में बोतल तथा दूसरे हाथ में ग्लास था। वह कुछ समझ पाती उससे पहले ही पति ने बोतल में से तेजाब निकाल कर ग्लास में डाला और महिला के शरीर पर उड़ेल दिया। इससे महिला चीख पड़ी तो पति वहां से भाग गया। तेजाब के कारण महिला का चेहरा, छाती, गर्दन, पीठ, पेट तथा दोनों बाजू झुलस गए।

पढ़ें : यौन शोषण के 'दलदल' में पीयू, छात्राओं का आरोप-शिक्षक करते हैं ऐसी बातें...

घर में मौजूद महिला की एक बेटी ने तुरंत फैक्टरी में मां के साथ काम करने वाले हरप्रीत नामक व्यक्ति को फोन किया। इसके बाद हरप्रीत तथा मकान मालिक जगजीत सिंह उसे कार में अस्पताल लेेकर पहुंचे। दोनों उसे छोड़ कर वापस चले गए। डाक्टरों ने महिला की हालत को देखते हुए उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर तो कर दिया। लेकिन साथ ले जाने वाला कोई नहीं होने के कारण वह वहीं पड़ी रही। बाद में उसे पटियाला के अस्पताल भेजा गया।

पढ़ें : छात्रा से ड्राइवर करता था छेड़छाड़, मां कहती है उससे शादी कर ले