Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तलाकशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसाकर करता रहा दुष्‍कर्म, फिर एक दिन...

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sun, 23 Oct 2016 10:27 AM (IST)

    लुधियाना में एक तलाकशुदा महिला को एक व्‍यक्ति ने शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाता रहा। इस बीच उसने उसकी जमा पूंजी और गहने भी हड़प लिये। अब महिला पुलिस क चक्‍कर काट रही है।

    जेएनएन, लुधियाना। शहर के ऋषि नगर क्षेत्र की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति दुष्कर्म का शिकार बनाता रहा। उसने महिला की जमा पूंजी भी हड़प ली। इसके बाद वह गायब हो गया। अब महिला ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश श्ाुरू कर दी है। आरोपी महिला से चार लाख रुपये और सोने के गहने ले गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 2004 में हुई थी। 2010 में घरेलू कलह के कारण उसकर पति से तलाक हो गया। इसके बाद उसकी अमर सबलोक नामक व्यक्ति से हुई। वह उसके घर आने-जाने लगा और इसी दौरान उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हाे गया।

    पढ़ें : मायके गई थी पत्नी, वापस आई तो पति की करतूत जान उड़ गए होश

    महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि इस बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। काफी दिनों तक उसने शादी नहीं की तो महिला ने इसलिए उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद अमर ने कहा कि उसके पास अपना घर नहीं है और वह शादी अपना घर खरीदने के बाद ही करेगा।

    पढ़ें : यौन शोषण के 'दलदल' में पीयू, छात्राओं का आरोप-शिक्षक करते हैं ऐसी बातें...

    महिला के अनुसार, अमर ने कहा कि घर खरीदने के लिए पैसे कम पड़ गए हैं और इसके बद उसने झांसा देकर महिला ने चार लाख रुपये अौर उसके सोने के गहने ले लिये। उसने कहा कि वह जल्द ही घर खरीद कर वापस आएगा अौर दोनों शादी कर लेंगे।

    महिला के अनुसार, अमर सबलोक काफी दिनों तके वापस नहीं आया। उसने उसका काफी इंतजार किया, लेकिन वह वापस नहीं आया तो महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआइ सतविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली गई है।
    पढ़ें : छात्रा से ड्राइवर करता था छेड़छाड़, मां कहती है उससे शादी कर ले