विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में गुरुद्वारे में बच्ची से ग्रंथी ने की अश्लील हरकतें, लोगों ने रस्सी से बांधकर पीटा, Video Viral

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 23 May 2021 10:19 AM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 03:55 PM (IST)

पंजाब के बठिंडा जिले में स्थित एक गांव में ग्रंथी ने गुरुद्वारे में माथा टेकने आई बच्ची से अश्लील हरकतें ...और पढ़ें

ग्रंथी ने की नौ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़। (जागरण)
ग्रंथी ने की नौ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़। (जागरण)

जेएनएन, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले में स्थित गांव नंदगढ़ कोटड़ा में गुरुद्वारे के ग्रंथी ने माथा टेकने आई 9 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की। इसके बाद पीड़ित बच्ची ने मामले की जानकारी अपने परिजनों व गांव के लोगों को दी। इसके बाद गांव के लाेगों ने गुरुद्वारे पहुंचकर ग्रंथी को पकड़ रस्सी से बांधकर  पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

ग्रंथी के साथ मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। थाना बालियांवाली पुलिस ने आरोपित ग्रंथी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना शनिवार शाम की है।

यह भी पढ़ें: विधायक धीमान के कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावती तेवर, बोले- नाराज MLA सरकार गिरा दें, नवजोत सिद्धू भी आक्रामक

पुलिस को बयान देकर गांव की रहने वाली एक 9 वर्षीय बच्ची ने बताया कि वह बीती शनिवार शाम को गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए अकेली आई थी। इस दौरान ग्रंथी ने प्रसाद देने के बहाने उसे बुलाया और छेड़छाड़ के साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश की। इसके बाद उसने छेड़छाड़ की जानकारी परिजनों व  लोगों को दी।

यह भी पढ़ें: 26 मई को दिल्ली बार्डर पर धरने के हो जाएंगे छह माह, इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाएंगे किसान

बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद भड़के लोगों ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर आरोपित ग्रंथी को पकड़ लिया और गुरुद्वारा परिसर के बाहर उसे एक खंबे के साथ बांधकर उसकी पिटाई की। इसके साथ ही एक वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। गांववासियों के अनुसार आरोपित ग्रंथी ने खुद माना है कि उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना बालियांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित ग्रंथी को अपनी हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: आशा वर्कर्स 24 मई को करेंगी हड़ताल, हरियाणा में हो सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

यह भी पढ़ें: गोल्डन टेंपल मेल अब 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी, छह घंटे जल्दी पहुंचेगी मुंबई