विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में दो दोस्तों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 31 Oct 2017 12:09 PM (IST)

दो दोस्तों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हालांकि परिजनों को कहना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकते। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।

जालंधर में दो दोस्तों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
जालंधर में दो दोस्तों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

जेएनएन , जालंधर। दो दोस्तों ने गत रात्रि फ्रेंड्स कालोनी रेललाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकशी कर ली। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक जसकरण खालसा कालेज और भरत डीएवी कालेज का छात्र था। दोनों गुरु अमरदास नगर के रहने वाले थे।

जसकरण की बहन नवनीत कौर ने बताया कि उसके भाई को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी फ़िर वो खुदकशी क्यों करेगा। उसकी हत्या की गई है। इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस ने फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया गया है।

यह भी पढ़ेंः सहेलियों ने हॉस्टल में इंजीनियरिंग छात्रा को मृत देखा तो उड़ गए होश